Movie prime
PMC_Hospital

UP MLC Election 2026: वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा होंगे भाजपा प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बजा; वाराणसी स्नातक व शिक्षक खंड के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, 29 सितंबर से नामांकन शुरू।

Ad

 
gcb
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। मंगलवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Ad

भाजपा ने वाराणसी खंड स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह पर दांव खेला है, जबकि वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. प्रमोद मिश्रा को मैदान में उतारा है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है।

आयुक्त कार्यालय में नामांकन व्यवस्था

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है, जो 6 अक्तूबर तक चलेगी। प्रशासन की ओर से सुचारू रूप से नामांकन संपन्न कराने के लिए आयुक्त कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है:

Ad
  • स्नातक सीट प्रत्याशी: अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं।

  • शिक्षक सीट प्रत्याशी: इनके लिए नामांकन की व्यवस्था अपर आयुक्त (द्वितीय) के न्यायालय कक्ष में की गई है।

वाराणसी MLC चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल:

चुनावी प्रक्रिया निर्धारित तिथि
नामांकन की शुरुआत 29 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्तूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर 2026
मतदान (Voting) 23 अक्तूबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
मतगणना (Counting) 27 अक्तूबर 2026

प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के बीच प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं।