Movie prime
PMC_Hospital

UP: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, चिथड़े उड़ने से सहमे लोग- तीन के मौत की खबर

सुबह-सुबह गूंजा जोरदार धमाका, कई किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

Ad

 
News photo
WhatsApp Group Join Now

Ad

यूपीभदैनी मिरर। शनिवार सुबह सहारनपुर देवबंद के जड़ौदा जट गांव में स्थित एक पुरानी पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को फैक्ट्री के भीतर इंसानी अंगों के चिथड़े बिखरे मिले। प्रशासन ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Ad
Ad
life line hospital
धमाके के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए देवबंद-मुजफ्फरनगर राज्यमार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घेर लिया और तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनका भी घेराव कर लिया। लोगों ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया और आरोप लगाया कि धमाका सुनियोजित साजिश के तहत किया गया।
Ad
प्रशासन की अपील के बावजूद ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा नहीं दी गई, तो वे खुद कानून हाथ में लेने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जो धमाके की असली वजह का पता लगाएगी। फैक्ट्री के रिकॉर्ड और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है।
Ad
Navneeta