Movie prime
PMC_Hospital

UP IPS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संभल एसपी कृष्ण कुमार समेत 9 आईपीएस अफसरों का तबादला

एसएसपी मेरठ रहे अविनाश पांडेय मुख्यालय भेजे गए , विकास चंद्र त्रिपाठी एसपी संबल बने 

Ad

 
IPS
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में मेरठ और झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के अलावा संभल के चर्चित पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल है। वहीं, हरदोई और बाराबंकी में तैनात रहे एएसपी स्तर के अफसरों को पदोन्नत कर अन्य जिलों में एसपी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad
Ad

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी? (तबादला सूची)

गृह विभाग द्वारा जारी नई तैनाती सूची के अनुसार:

  • बीबीजीटीएस मूर्ति: एसएसपी, झांसी ➔ एसएसपी, मेरठ

  • विकास कुमार: एसपी, बलरामपुर ➔ एसएसपी, झांसी

  • विनीत जायसवाल: एसपी, गोंडा ➔ एसपी, सुलतानपुर

  • अभिषेक: एसपी, बिजनौर ➔ एसपी, गोंडा

  • कृष्ण कुमार: एसपी, संभल ➔ एसपी, बिजनौर

  • विकास चंद्र त्रिपाठी: एएसपी/एसपी, बाराबंकी ➔ एसपी, संभल

  • मार्तण्ड प्रकाश सिंह: एएसपी, हरदोई ➔ एसपी, बलरामपुर

  • श्रीमती चारू निगम: एसपी, सुलतानपुर ➔ एसपी, यूपी डायल-112 (लखनऊ)

  • अविनाश पांडेय: एसएसपी, मेरठ ➔ पुलिस मुख्यालय (लखनऊ) से संबद्ध

आईएएस अधिकारियों की तैनाती के बाद पुलिस महकमे में बड़ा कदम

उल्लेखनीय है कि इस आईपीएस तबादला सूची से ठीक तीन दिन पहले राज्य सरकार ने वर्ष 2024 बैच के 18 प्रशिक्षित आईएएस (IAS) अधिकारियों को विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) के पद पर तैनात किया था। प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर लगातार ये बदलाव किए जा रहे हैं।

Ad

इस नए फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।