Movie prime
PMC_Hospital

UP: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में मुफ़्त सफ़र का तोहफ़ा, CM योगी ने दिए कई बड़े प्रशासनिक निर्देश

27 से 28 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री व एक सहयोगी कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा; जलभराव, बाढ़ राहत, चीनी की जमाखोरी और फर्जी वीडियो पर सीएम सख्त

Ad

 
Yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाओं और उनके साथ एक सहयोगी (अटेंडेंट) के लिए मुफ़्त यात्रा की घोषणा की है।

Ad
Ad

फील्ड में तैनात उच्च अधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने रक्षाबंधन की तैयारियों से लेकर प्रदेश की वर्तमान स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए।

 

रक्षाबंधन पर कड़ी सुरक्षा और चालकों का सत्यापन

Ad

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि त्योहार पर बहनें सुरक्षित और सुगम तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें, इसके लिए पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर काम करें। बसों, ऑटो और टैक्सियों के चालकों का सत्यापन कराया जाए और किसी भी स्थिति में नशे में धुत चालक को गाड़ी चलाने की अनुमति न दी जाए। महिला सुरक्षा के लिए 'एंटी रोमियो स्क्वाड' को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad

Ad

जलभराव और बाढ़ प्रभावित इलाकों पर विशेष निगरानी 

प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने लो-लैंड क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों से अतिक्रमण हटाकर तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादन पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

इसके साथ ही, प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जनपदों (जैसे बलिया, गोंडा, बहराइच, फर्रुखाबाद आदि) में राहत सामग्री और पका हुआ भोजन समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। नदी कटान वाले क्षेत्रों में ड्रेजिंग कराने और बाढ़ में बेघर हुए लोगों को 'मुख्यमंत्री आवास योजना' के तहत पक्का मकान देने के निर्देश भी जारी किए गए।

भ्रामक वीडियो पर FIR और स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण

स्कूल-कॉलेजों को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी व भ्रामक वीडियो फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके साथ ही, जिलाधिकारियों को स्कूलों में मिड-डे मील, शौचालयों की स्वच्छता और शैक्षणिक माहौल का नियमित निरीक्षण करने को कहा।

चीनी का पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी पर नकेल

प्रदेश में चीनी की उपलब्धता पर संतोष जताते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में अगले 6 माह की आवश्यकता का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को चीनी की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी साझा किया कि सरकार अब तक गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान कर चुकी है।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा सहित शासन के सभी प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।