Movie prime
PMC_Hospital

UP Congress New President: अजय राय की छुट्टी, आराधना मिश्रा 'मोना' बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल; आलाकमान ने जारी की नई टीम की सूची, चौधरी वीरेंद्र सिंह बने विधायक दल के नेता

Ad

 
dfs
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ / नई दिल्ली (भदैनी मिरर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के अध्यक्ष पद से अजय राय को हटाते हुए रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने इन सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की है।

Ad

इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष, टीम में नए चेहरे शामिल

कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में संतुलन बनाने के लिए सहारनपुर से प्रमुख नेता इमरान मसूद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा दो वरिष्ठ उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आराधना मिश्रा 'मोना', कार्यकारी अध्यक्ष के आधार पर इमरान मसूद और सीनियर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, आलोक प्रसाद
चौधरी वीरेंद्र सिंह विधायक दल के नेता बने।

संगठन में फेरबदल के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा स्तर पर भी बदलाव को मंजूरी दी है। रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP Leader) का नया नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति दे दी गई है।