Movie prime
Ad

सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर किया माल्यार्पण

अटल जी का स्मरण वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा: सीएम योगी

Ad

 
Atal ji
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ में लोकभवन स्थित अटल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

बलरामपुर से हुई अटल जी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत, पांच बार लखनऊ से चुने गए सांसद

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन

बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर स्थापित हुई पीएसी बटालियन

प्रदेश में बेटियों के लिए मिशन शक्ति और पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण

लखनऊ, भदैनी मिरर|  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित लोकभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का स्मरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शन है।

Ad
Ad


राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति की नई दिशा

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने बताया कि अटल जी ने उत्तर प्रदेश से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1957 में बलरामपुर से पहली बार सांसद बने और इसके बाद पांच बार लखनऊ से लोकसभा सांसद चुने गए। वे कुल 10 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सदस्य रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

Ad


वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर नमन

मुख्यमंत्री योगी ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी और महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए तानाशाही शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया और अपना बलिदान दिया। उनका साहस और बलिदान आज भी हर भारतवासी को प्रेरित करता है।

Ad

बदायूं में स्थापित हुई अवंतीबाई लोधी बटालियन

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के सम्मान में बदायूं में पीएसी की नई बटालियन स्थापित की है। यह बटालियन प्रदेश की बेटियों को समर्पित है। इसके साथ ही वहां उनकी प्रतिमा की स्थापना भी की जा रही है।
सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत पद बेटियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय और बांदा में महारानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर मातृशक्ति के सम्मान को नई ऊंचाई दी गई है।

अटल जी और वीरांगना अवंतीबाई से प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के आदर्श और अवंतीबाई लोधी का बलिदान दोनों ही वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए पथप्रदर्शक हैं। उनकी स्मृतियां सदैव उत्तर प्रदेश और पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, मेयर सुषमा खर्कवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad