Movie prime
PMC_Hospital

UP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, 12 मई के बाद 6 नए चेहरों की होगी एंट्री; जानें किन नामों पर लगी मुहर

न विभाग बदलेंगे, न होगी मंत्रियों की छुट्टी

Ad

 
CM Yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार, बंगाल और असम के बाद अब यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, 12 मई के बाद किसी भी दिन राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। खास बात यह है कि इस बार 'विस्तार' होगा, 'बदलाव' नहीं।

Ad
Ad

न विभाग बदलेंगे, न होगी मंत्रियों की छुट्टी

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने फिलहाल किसी भी बड़े फेरबदल से परहेज किया है। चर्चा है कि वर्तमान में कैबिनेट में शामिल किसी भी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा और न ही उनके विभागों में कोई बड़ा बदलाव होगा। संगठन का मानना है कि चुनाव के करीब होने के कारण किसी मंत्री को हटाने से गलत सियासी संदेश जा सकता है।

Ad

इन नामों पर टिकी हैं सबकी निगाहें (संभावित लिस्ट)

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नामों का खाका तैयार कर लिया गया है, जिस पर दिल्ली में अंतिम मुहर लगनी शेष है। रेस में सबसे आगे ये नाम चल रहे हैं:

  • पूजा पाल: इन्हें महिला और पिछड़ा वर्ग कोटे से जगह मिल सकती है। सपा के खिलाफ भाजपा इन्हें बड़ा हथियार मान रही है।

  • मनोज पांडेय: ब्राह्मण चेहरे के रूप में इनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।

  • भूपेंद्र चौधरी और सुरेंद्र दिलेर: जातीय समीकरण साधने के लिए ये नाम भी चर्चा में हैं।

  • अन्य दावेदार: पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान, संतोष सिंह, हंसराज विश्वकर्मा और आशा मौर्य के नामों पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है।

इसके अलावा ब्रज क्षेत्र के एक प्रभावशाली विधायक और संगठन से जुड़े एक कद्दावर ब्राह्मण चेहरे को भी टीम योगी में जगह मिल सकती है।

Ad

दिग्गज मंत्रियों ने ली राहत की सांस

पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि खराब परफॉर्मेंस वाले कुछ मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है या उनके विभाग छीने जा सकते हैं। इस खबर के बाद से कई मंत्री दिल्ली दरबार के चक्कर लगा रहे थे। हालांकि, अब 'बदलाव न करने' के फैसले से बुजुर्ग और विवादों में रहे मंत्रियों ने बड़ी राहत महसूस की है।

दिल्ली में लगेगी अंतिम मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही दिल्ली का दौरा कर सकते हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि 12 मई के बाद शुभ मुहूर्त देखते ही नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा।