Movie prime
PMC_Hospital

UP ATS का बड़ा एक्शन: आजमगढ़ से ISI और पाक गैंगस्टर नेटवर्क का आतंकी गिरफ्तार, दूसरे राज्य की महिला नेता की हत्या का था प्लान

UP ATS Big Action: आजमगढ़ से पाकिस्तानी ISI और गैंगस्टर नेटवर्क का आतंकी मोहम्मद शेख गिरफ्तार, महिला राजनेता की हत्या की थी साजिश

Ad

 
fgh
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) को देश की सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एटीएस ने पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर काम करने वाले एक शातिर आतंकी मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है।

Ad
Ad

जांच एजेंसियों के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी भारत में स्लीपर सेल नेटवर्क तैयार करने, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और एक दूसरे राज्य की बड़ी महिला राजनीतिक नेता की हत्या की साजिश रचने में शामिल था। एटीएस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Ad

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था आरोपी

एडीजी (कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ) अमिताभ यश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) भारत में दहशत फैलाने के लिए स्थानीय गैंगस्टर्स और आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर बड़ी साजिश रच रही है।

Ad

इसी कड़ी में शहजाद भट्टी नामक पाकिस्तानी गैंगस्टर का नाम सामने आया, जो सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को जाल में फंसाता है। वह युवाओं को पैसे का लालच देकर और उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर उन्हें कट्टरपंथी (Radicalize) बनाता है और स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल करता है।

नेताओं की हत्या और पार्टी दफ्तरों को बम से उड़ाने का था प्लान

एटीएस की तफ्तीश में सामने आया कि इस पाकिस्तानी नेटवर्क ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक अपने पैर पसार लिए हैं। कई गुमराह युवा इनके लिए देश के महत्वपूर्ण संस्थानों और वीआईपी लोगों की रेकी (Reece) कर रहे हैं। इनके निशाने पर कई बड़े राजनेता, राजनीतिक दलों के कार्यालय और देश के सुरक्षा बल भी शामिल हैं, जिन्हें बम से उड़ाने और निशाना बनाने की योजना थी।

दुबई और पाकिस्तान के नंबरों से व्हाट्सएप पर था जुड़ा

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर एटीएस ने आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित खुदादादपुर के रहने वाले मोहम्मद शेख को चिन्हित किया। मोहम्मद शेख सीधे पाकिस्तान और दुबई के मोबाइल नंबरों के जरिए व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी हैंडिलर्स से जुड़ा हुआ था। वह सोशल मीडिया पर जिहादी बातें करने के साथ ही अन्य स्थानीय युवाओं को भी इस देशविरोधी नेटवर्क में शामिल होने के लिए उकसा रहा था। उसे शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा सीधे निर्देश मिल रहे थे।

महिला नेता की हत्या के लिए जुटाई थी 9MM की पिस्टल

पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तानी आकाओं ने मोहम्मद शेख को एक 'ट्रायल टास्क' सौंपा था। इसके तहत उसे दूसरे राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को डराने-धमकाने और उनकी हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस खतरनाक वारदात को अंजाम देने के लिए मोहम्मद शेख ने खुद एक 9 एमएम (9mm) की अवैध पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस का इंतजाम भी कर लिया था, जिसे एटीएस ने बरामद कर लिया है।

रिमांड पर लेकर हो सकती है बड़ी पूछताछ

यूपी एटीएस ने आरोपी मोहम्मद शेख के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में उसके और कौन-कौन से साथी सक्रिय हैं और आईएसआई के कौन से हैंडलर्स इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे हैं।