Movie prime
PMC_Hospital

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: आजमगढ़ से AQIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील गिरफ्तार

19 वर्षीय नबील व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए युवाओं को दे रहा था जिहाद की ट्रेनिंग; विदेश जाकर बम बनाने की ट्रेनिंग लेने की थी योजना।

Ad

 
efd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (लखनऊ/आजमगढ़): उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की फिराक में था।

Ad

19 साल का आरोपी, व्हाट्सएप ग्रुप से फैला रहा था जिहादी सामग्री

ATS के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के थाना दीदारगंज अंतर्गत ग्राम चितारा, महमूदपुर का रहने वाला है। नबील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। उसने व्हाट्सएप पर “ला गालिब-इल्लल्लाह” नाम से एक ग्रुप बनाया था, जिसके जरिए वह युवाओं को मुजाहिद बनने के लिए उकसा रहा था।

Ad

कोडवर्ड्स और प्रतिबंधित साहित्य का खुलासा

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने नेटवर्क में बातचीत के लिए खास कोडवर्ड्स का इस्तेमाल करता था। ग्रुप में जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान, ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे शब्दों को कोड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

Ad

इसके अलावा, नबील ने AQIS के पूर्व प्रमुख मौलाना आसिम उमर से जुड़ी किताब “जिहाद करने के 44 तरीके” और “तीसरी जंग-ए-अजीम और दज्जाल” जैसी आपत्तिजनक सामग्री ग्रुप में शेयर की थी। उसके मोबाइल से “Flames of War” जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप ग्रुप्स के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब के लोग जुड़े हुए थे।

विदेश में ट्रेनिंग और बम बनाने की थी योजना

ATS की पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से खुलासा हुआ है कि नबील पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर आतंकी ट्रेनिंग लेने और बम बनाने की तकनीक सीखने की योजना बना रहा था। उसके पास से पोटैशियम नाइट्रेट हासिल करने और बम बनाने की विधि से जुड़ी चैट भी बरामद हुई हैं। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भारत में 'गजवा-ए-हिंद' के मकसद को पूरा करने की साजिश में जुटा था।

फिलहाल यूपी ATS ने आरोपी मोहम्मद नबील के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी और रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।