यूपी विधानसभा चुनाव 2027: समाजवादी पार्टी ने जारी की 11 विधानसभा प्रभारियों की सूची
गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा और हाथरस समेत 11 सीटों पर प्रभारियों का ऐलान; हाल ही में जारी हुआ है सपा का 'पीडीए का प्रणपत्र' घोषणापत्र
लखनऊ/वाराणसी (भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) ने रविवार को 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक की प्रमुख सीटें शामिल हैं, जिनमें गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हाथरस, बागपत, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन जिले की विधानसभाएं प्रमुख हैं।

इन 11 विधानसभा सीटों पर बनाए गए प्रभारी
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित नेताओं को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है:
-
बड़ौत (बागपत): सुखेंद्र तोमर
-
लोनी (गाजियाबाद): अनिल कसाना
-
गाजियाबाद विधानसभा: अभिषेक गर्ग
-
नोएडा (गौतमबुद्धनगर): मुकेश शर्मा
-
हाथरस: रामनारायण काके
-
सादाबाद (हाथरस): देवेंद्र अग्रवाल
-
छाता (मथुरा): लोकमणि जादौन
-
मांट (मथुरा): संजय लाठर
-
बाह (आगरा): कृष्ण वर्मा निषाद
-
तिलहर (शाहजहांपुर): रौशनलाल वर्मा
-
कालपी (जालौन): श्रीराम पाल
सहारनपुर की सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान से बढ़ा था सियासी पारा
इससे पहले सपा ने पांच उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी की थी, जिसमें सहारनपुर की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। इस फैसले पर यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह हर हाल में कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे।
'पीडीए का प्रणपत्र' नाम से जारी हो चुका है घोषणापत्र
चुनावी अभियान के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया है। 'जन-मन का मैनीफेस्टो 2027' के अंतर्गत इसे 'पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है। इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के उत्थान के साथ-साथ कई बड़े वादे किए गए हैं:
-
पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति।
-
किसानों की कर्जमाफी तथा 23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी।
-
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और समान काम के लिए समान वेतन का कानूनी अधिकार।
-
श्रमिकों व कारीगरों को 10 लाख रुपये का बीमा और दिव्यांगों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन।
-
अधिवक्ताओं, पत्रकारों, खिलाड़ियों, पूर्व सैनिकों और छोटे व्यापारियों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं।
