Movie prime
PMC_Hospital

उन्नाव : करंट लगने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, सूचना पाकर घर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में जान गई

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

उन्नाव। जिले के रसूलाबाद कस्बे में रविवार रात एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले घर में करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की जान चली गई, फिर जैसे ही यह खबर उसके पिता को मिली और वे बाइक से घर लौटने लगे, रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी भी मौत हो गई।

Ad
Ad

रसूलाबाद कस्बा, थाना आसीवन क्षेत्र निवासी विष्णु जायसवाल का पांच साल का बेटा अयांश रविवार रात करीब दस बजे घर में पंखे के कटे हुए तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad

इधर, शहर में रहकर काम करने वाले पिता विष्णु को जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, वे घबराते हुए बाइक से घर की ओर रवाना हो गए। लेकिन रास्ते में माखी थाना क्षेत्र के नहर के पास, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। संयोगवश पीछे से आ रहे उनके अन्य परिजन, जो शहर से घर लौट रहे थे, उन्हें रास्ते में बेहोशी की हालत में देखकर तुरंत मियागंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

Ad

life line hospital new

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही दिन में बेटे और पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।