Movie prime
Ad

घर में अकेली किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, मां ने देखा तो धक्का देकर भाग निकला

कानपुर में हुई रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना

Ad

 
duskarm
WhatsApp Group Join Now

Ad

मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर में एक नाबालिग लड़की से उसी के चाचा ने दुष्कर्म किया। परिवारवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। क्षेत्र में इस घिनौनी करतूत को लेकर चर्चा है।

Ad
Ad

यह घटना कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में हुई। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में चाचा ने 15 वर्षीया भतीजी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां के मुताबिक वह और उसके पति काम पर गये थे। घर में उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उनका देवर घर पहुंचा और बेटी से दुष्कर्म किया।

Ad

इसी दौरान मां घर पहुंच गई थी और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मां ने शोर मचाया तो आरोपित किशोरी की मां को धक्का देकर भाग निकला। हालांकि मां रिपोर्ट न दर्ज कराये इसके लिए चाचा ने काफी दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन घटना की जानकारी लोगों को हो चुकी थी। आखिरकार मां ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।
 

Ad
Ad