Movie prime
PMC_Hospital

घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, सेना भर्ती की कर रहे थे तैयारी

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान महुला गांव निवासी सुधांशु राय और धनौली गांव निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पुलिस और सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे थे। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

Ad
Ad

चेतावनी के बावजूद उतरे गहरे पानी में

स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने युवकों को गहरे पानी में जाने से रोका था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। घटना के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद सुबह लगभग 9 बजे दोनों के शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद किए गए।

दोनों थे परिवार के इकलौते बेटे

मृतक सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अभिषेक राय भी अपने परिवार का अकेला बेटा था और वर्तमान में अपने ननिहाल महुला गांव में जोगिंदर राय के यहां रहकर तैयारी कर रहा था। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

Ad

life line hospital

सुबह दौड़ के बाद पहली बार गए थे नहाने

परिजनों ने बताया कि सुधांशु और अभिषेक समेत आठ युवकों का एक ग्रुप था, जो सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वे रोजाना सुबह 3 बजे उठकर गांव के पास रजौली बाग में दौड़ लगाते थे और 6 बजे तक घर लौटते थे। रविवार को पहली बार सभी नहाने के लिए घाघरा नदी पहुंचे थे, जहां यह हादसा हो गया।

Ad

घटना की जानकारी मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।