Movie prime
PMC_Hospital

गंगा एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार: हापुड़ में डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर, दो महिलाओं और मासूम समेत 3 की मौत

बरेली से लुधियाना जा रहा था परिवार, सदरपुर टोल के पास हुआ हादसा; संभल में भी ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक ने तोड़ा दम।

Ad

 
Acc
WhatsApp Group Join Now

Ad

हापुड़/संभल: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कैंटर के अनियंत्रित होकर पलटने से दो महिलाओं और एक आठ महीने के मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Ad
Ad

हापुड़: डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर, मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12:15 बजे बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सकतीया निवासी एक परिवार कैंटर में सवार होकर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। जैसे ही कैंटर हापुड़ के सदरपुर टोल प्लाजा से जखेड़ा रहमतपुर के पास पहुँचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया।

Ad

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर पलट गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। इस हादसे में अभिषेक की 28 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी, लालाराम की पत्नी सावित्री देवी (32 वर्ष) और अभिषेक के आठ महीने के बेटे अभिजीत की मौके पर ही सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Ad

संभल: खड़े ट्रक में जा घुसी डीसीएम, चालक की मौत

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। गुरुवार तड़के करीब सवा तीन बजे संभल-बहजोई के बीच गांव बंजरपुरी अंडरपास के पास एक और भीषण टक्कर हुई। यहाँ एक तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे में चालक किशनवीर (31 वर्ष), निवासी आगरा, गंभीर रूप से घायल हो गया था। यूपीडा की एंबुलेंस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहजोई पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा।