Movie prime
Ad

आभूषण व्यवसायी को लूटनेवाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली

13 जनवरी को टड़ियाव खाद गोदाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम

Ad

 
mau
WhatsApp Group Join Now

Ad

एसओजी और कोपागंज थाने की पुलिस से हुई मुठभेड़

मऊ। मऊ में स्वर्ण कारोबारी से लूट में शामिल 50-50 हजार के दो इनामिया बदमाशों को एसओजी और कोपागंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के आभूषण, दो तमंचा, तीन खोखा, दो कारतूस, एक मिस कारतूस और एक एक बाइक बरामद हुई है। यह मुठभेड़ कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव के पास रविवार की रात हुई। गिरफ्तार बदमाशों में कोइरियापार के रविकांत उर्फ रवि चौहान (21) और मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के नगरीपार के राहुल यादव (25) हैं। दोनों को कोपागंज सीएससी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

Ad
Ad

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को कोपागंज क्षेत्र के आभूषण व्यवसायी से लूट हुई थी। दोनों उस घटना में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को पिढवल से आभूषण की दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी जितेंद्र वर्मा को टड़ियाव खाद गोदाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया था। व्यापारी जितेंद्र वर्मा कोपागंज नगर पंचायत के चंदनपुरा मोहल्ले के निवासी हैं।

Ad

उनकी घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ पर आभूषण की दुकान है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यापारी को लूटने में शामिल दो बदमाश बाइक से देईथान की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। इस मामले में 7 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अब पकड़े गये। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ दो-दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

Ad
Ad