Movie prime
Ad

ट्रक और पेट्रोल टैंकर की भीषण टक्कर में दो खलासियों की मौत, चालक की बच गई जान

देवरिया जिले के फुलवरिया-मझौली मार्ग स्थित फुलवरिया पेट्रोल पम्प के पास हुआ भीषण हादसा

Ad

 
davariya
WhatsApp Group Join Now

Ad
देवरिया के गौरी बाजार और बिहार के रहनेवाले थे दोनों मृतक

देवरिया। फुलवरिया-मझौली मार्ग स्थित फुलवरिया पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की भोर में ट्रक और पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टैंकर सवार दो खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम का टैंकर मैरवां से पेट्रोल खाली कर बैतालपुर डिपो लौट रहा था। भोर में टैंकर फुलवरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंकर सवार दोनों खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Ad

मृत खलासियों में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गुड़ही गांव निवासी शेषनाथ (35) पुत्र गिरधारी और बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के बनौलिया गांव निवासी मोहम्मद अफरोज (45) पुत्र मोहम्मद शमी बताये गये हैं। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भाटपाररानी पुलिस ने मौके पर पहुंची। जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 

Ad
Ad