Movie prime
PMC_Hospital

UP में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी सूची 

कई अधिकारी इधर से उधर, अभी और भी आनी है तबादला सूची

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

यूपी, भदैनी मिरर। शासन ने एक बार फिर यूपी में बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। 18 अपर पुलिस अधीक्षकों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा 10 IPS अफसरों का भी तबादला हुआ है। 

सूची के मुताबिक, कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। इंदुप्रभा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। पियूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी दी गई है।

Ad

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एसीओ मुख्यालय भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़, डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Transfer