Movie prime
PMC_Hospital

UP में एक साथ 144 PPS अफसरों का तबादला, वाराणसी से तीन अफसरों का ट्रांसफर

वाराणसी कमिश्नरेट से प्रज्ञा पाठक, गौरव कुमार और अनिल पांडेय का नाम शामिल

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

उत्तर प्रदेश, भदैनी मिरर। योगी सरकार ने यूपी में एक साथ 144 अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व यह तबादला किया जा रहा है। इस तबादला सूची में वाराणसी के तीन अफसरों का नाम शामिल है। 

 

वाराणसी कमिश्नरेट में भी कई बदलाव हुए हैं। रविकांत पारासर को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है। संदीप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बरेली से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी भेजा गया है।

Ad

 

वहीं वाराणसी में तैनात गौरव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर, अनिल कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक बुलन्दशहर और प्रज्ञा पाठक को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। कुछ अधिकारियों के पूर्व के स्थानांतरण भी निरस्त किए गए हैं। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें पूरी सूची 

1

2

3

4

5

5

6

7