Movie prime
PMC_Hospital

भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक और खलासी की मौके पर मौत

Ad

 
....
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदोही। जिले के ऊंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवधन गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सावन के कावड़ यात्रा के कारण वन-वे हो चुके हाईवे के दक्षिणी लेन पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ट्रक चालक और एक खलासी शामिल हैं।

Ad

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद हटवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा कैसे हुआ?

सावन महीने को ध्यान में रखते हुए हाईवे के उत्तरी लेन को कावड़ यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया था, जिससे सभी वाहनों की आवाजाही दक्षिणी लेन से हो रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

life line hospital new

एक ट्रक में प्याज भरा हुआ था, जबकि दूसरे पर बैटरियों की लोडिंग थी। हादसे में ट्रक चालक इंद्रजीत नट (40 वर्ष), निवासी भभौरा, चकिया, चंदौली और खलासी देवेंद्र यादव (45 वर्ष), निवासी मंगला विहार कॉलोनी, कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद हाईवे के दक्षिणी लेन पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी और ऊंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर जाम को खुलवाया। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक और खलासी हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।