Movie prime
PMC_Hospital

शादी से तीन दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत दिया, खुद भी चाकू मारकर कर ली खुदकुशी

चार साल से था दोनों में प्रेम सम्बंध, युवती की तय हो गई थी दूसरे युवक से शादी

Ad

 
mujaffarnagar
WhatsApp Group Join Now

Ad

दूसरे युवक से शादी से नाराज होकर घर के सामने रहनेवाले प्रेमी ने दिया खौंफनाक वारदात को अंजाम

प्रेमी के परिवार वालों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया ऑनरकिलिंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ क्षेत्र के भलवा गांव में प्रेमी रोहित (31) ने अपनी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली (27) की उसके घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मारकर अपनी भी जान दे दी। रोंगटे खड़े कर देनेवाली यह घटना गुरूवार की शाम हुई। दोनों का घर आमने-सामने है और प्रगति की आठ फरवरी को शादी होनी थी। हत्या और आत्महत्या के इस मामले में प्रेमी रोहित के परिवार ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। इसको लेकर परिवार वालों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस सनसनीखेज वारदात का दुखद पहलू यह है कि प्रगति उर्फ डोली की डोली उठने से पहले उसकी अर्थी उठ गई। प्यार के जुनून ने हसते-खेलते दो परिवारों को दुख के भंवरजाल में छोड़ दिया। इस घटना की कसक दोनों परिवारों को है और यह दोनों के बीच गहरी खाई का भी कारण बन चुका है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार भलवा क्षेत्र की प्रगति उर्फ डोली गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी और रोहित रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। बताते हैं कि दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम-सम्बंध थे। प्रगति की शादी मेरठ के सरधना के युवक से तय हुई थी और वह दो दिन पहले ही घर आई थी। इसी दौरान गुरूवार को शाम करीब पांच बजे रोहित उसके घर पहुंचा। इसके बाद दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घरवाले भागकर आये और दरवाजा पीटने लगे। कुछ देर में रोहित ने दरवाजा खोला। जबतक लोग कुछ और समझ पाते रोहित ने  अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर अपनी भी जान दे दी। एक ही जगह खून से लथपथ दो-दो लाशें देख चीख-पुकार मच गई। प्रगति के गर्दन, छाती और हाथ पर आठ घाव थे। कमरे के हालात देख यही लग रहा था कि प्रगति ने सिरफिरे आशिक से जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया।

Ad

प्रगति के भाई प्रदीप ने बताया कि रोहित, प्रगति पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। प्रगति को समझाकर सरधना में शादी के लिए राजी कर लिया था। प्रदीप ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदीप ने बताया कि वह बहन की शादी की शॉपिंग के लिए परिवार खतौली गया हुआ था। रोहित ने शादी का दबाव बनाया तो बहन ने इंकार कर दिया था। परिवार ने गुरुग्राम से करीब तीन माह पहले ही उसे बुला लिया था। भाई ने बताया कि गुरूवार को वह अपनी मां के साथ खतौली में शॉपिंग करने गया था। पिता खेत में गए हुए थे और छोटा भाई गांव में क्रिकेट खेलने चला गया। घर पर प्रगति के अलावा दूसरी बहन स्वाति और प्रदीप की पत्नी रितु ही मौजूद थीं। इसी दौरान रोहित ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। बताया कि दरवाजा खोलने के बाद भी रोहित ने खुद को चाकू मारे थे। भाई ने भी स्वीकार किया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। लेकिन सरधना के जिस युवक से उसकी शादी तय की गई थी उसके लिए वह राजी हो चुकी थी। वह परिवार के फैसले से खुश थी लेकिन रोहित ने उसकी जान ले ली। इधर, रोहित के परिजनों ने प्रगति के परिवारवालों पर ऑनकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के साथ रोहित और प्रगति की अधूरी प्रेम कहानी का भी अंत हो गया।
 

Ad