Movie prime
Ad

छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट, फिर लाश के पास बैठा रहा

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस, रक्त रंजित चाकू के साथ हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

Ad

 
murder
WhatsApp Group Join Now

Ad

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में हुई सनसनीखेज वारदात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आपसी विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वह वहां से भाग नही। रक्त रंजित चाकू लेकर बैठा रहा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको मौके से चाकू समेत उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Ad
Ad

यह घटना इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में शनिवार को हुई। पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर तीन बजे लावड़ में जॉनी (30) और उसके छोटे भाई अरुण के बीच पारिवारिक मसले को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और अरुण ने आवेश में आकर बड़े भाई जॉनी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

Ad

इसके बाद जॉनी लहूलुहान होकर गिर गया। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल जॉनी को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Ad
Ad