Movie prime
Ad

14 और 15 मार्च को होगी दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा, इस तारीख को मिलेगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक पदों की परीक्षा की कर दी घोषणा

Ad

 
UP POLICE
WhatsApp Group Join Now

Ad

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग को दी सख्त चेतावनी, गड़बड़ी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को कराने की घोषणा कर दी गई है। 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च और 15 मार्च की परीक्षा के लिए 12 मार्च को जारी होंगे। बोर्ड ने पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग को सख्त चेतावनी दी है। 

Ad
Ad

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 मार्च को है, वह 11 मार्च को और जिनकी परीक्षा 15 मार्च को है, वह 12 मार्च को अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया है कि सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों या उनकी कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत सभी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, दोबारा बनाना, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Ad

परीक्षा केंद्र से प्राप्त कराई गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते हुए पाया जाता है या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई होगी। भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 4543 पदों पर होने वाली भर्तियों की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा पेपर लीक, पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी। यदि किसी को गड़बड़ी की सूचना मिले तो ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com, व्हाट्सएप नंबर (मैसेज) : 9454457951पर सूचना दे सकता है। परीक्षा में 15 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। 

Ad
Ad