Movie prime
PMC_Hospital

यूपी में मौसम लेगा करवट : चलेगी तेज हवाएं, तापमान में आ सकती है गिरावट, IMD ने बताया कैसा रहेगा Weather

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम बदलाव की ओर है। राज्य में एक बार फिर तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। यदि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट होती है, तो प्रदेश में हल्की ठंड लौट सकती है। फिलहाल, न तो भीषण गर्मी पड़ रही है और न ही कड़ाके की ठंड, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

Ad

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल, किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 12 फरवरी से स्थिति बदल सकती है। इस दिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Ad

क्या यूपी में होगी बारिश?

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, 13 और 14 फरवरी को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। 15 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है, हालांकि अभी तक तेज हवा या बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Ad

कहां दर्ज हुआ सबसे कम तापमान?

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या में सबसे कम 7℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा अन्य प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • फुरसतगंज – 7.6℃
  • कानपुर शहर – 8.2℃
  • चुर्क – 8.2℃
  • बहराइच – 8.4℃
  • सुल्तानपुर – 9.5℃
  • बाराबंकी – 9℃
  • लखनऊ – न्यूनतम 9.5℃ और अधिकतम 28.6℃

अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है, जिससे हल्की ठंड लौट सकती है। मौसम को लेकर अगले अपडेट पर सभी की नजर बनी हुई है।