हवस की भूखी मामी की प्रेम कहानी-पति की गला रेतकर हत्या की, फिर लाश के पास पुआल पर प्रेमी से बनाये शारीरिक सम्बंध
शाहजहांपुर में 28 की रात प्रेमी भांजे, उसके दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा था पति को मौत के घाट
तीन बार भांजे संग भागी, फिर पति को भरोसा दिलाकर आ जाती थी घर
चार बच्चों की मां है पूजा, पांच साल के बेटे पवन ने खोल दिया हत्या का राज
शाहजहांपुर। अवैध सम्बंधों को लेकर पश्चिमी यूपी में बुधवार को एक और पति बलराम (30) बेहरमी से मारा गया था। शाहजहांपुर में हुई इस सनसनीखेज वारदात को पत्नी पूजा, उसके प्रेमी भांजे आदेश और आदेश के दोस्त रामचंद्र ने मिलकर अंजाम दिया था। आदेश और रामचंद्र ने बलराम के हाथ-पैर पकड़ लिये और पूजा ने धारदार हथियार हंसिया से पति का गर्दन रेत दिया। रोंगेटे खड़े कर देनेवाली इस वारदात के वक्त उसका पांच साल का बेटा पवन भी उसी कमरे में मौजूद था। यही नही पति की हत्या के बाद हवस की भूखी चार बच्चों की मां इस महिला ने वहीं पति की लाश के पास पुआल पर प्रेमी भांजे से शारीरिक सम्बंध बनाये। इसके बाद भांजा और रामचंद्र चले गये और वह खुद रातभर पति के लाश के पास बैठी रही। पूजा, उसके प्रेमी और दोस्त रामचंद्र से पूछताछ में ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई।



शाहजहांपुर के भटपुरा गांव में 29 जनवरी की रात 30 वर्षीय बलराम की गला रेलकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सुबह बलराम का भाई जब पहुंचा तो घटना की लोगों को जानकारी हुई। पूजा ने देवर राजू को बताया कि पति ने खुद से अपना गला काट लिया है। लेकिन देवर ने रात में चीख सुनी थी और उसके बाद भांजे और उसके दोस्त को कमरे से बाहर जाते देखा था। देवर भांजे और अपनी भाभी के बीच अवैध सम्बंध के बारे में जानता था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने घटना के चश्मदीद पांच साल के बेटे छोटू से पूछा। उसने बताया कि रात में दो लोग आये थे। इसके बाद मां ने उन लोगों के साथ मिलकर पापा का गला काट दिया। मुझे भी चाकू दिखाकर जान से मारने मम्मी ने धमकी दी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि भाभी पूजा का भांजे आदेश के साथ नाजायज संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते बलराम की हत्या की गई है। पुलिस ने उसी दिन पूजा और आदेश को हिरासत में ले लिया।


पत्नी पूजा और भांजे आदेश ने रिश्ते और विश्वास का कत्ल करते में जरा भी गुरेज नही किया। बलराम ने खेत के बीच मकान बनाया था। इस दौरान बलराम का भांजा आदेश मामा के काम में मदद के लिए भटपुरा चंदू आया था। इस दौरान उसके मामी पूजा से अवैध संबंध हो गए। पूजा आदेश के साथ तीन बार घर से चली गई थी, लेकिन पंचायत के जरिए पूजा वापस बलराम के पास पहुंचती रही। पति को दोबारा न भागने का भरोसा दिलाकर फिर रह जाती रही। पति फिर ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर रख लेता था। आखिरकार पूजा ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उसकी सोच थी कि पति की हत्या कर वह बच जायेगी। फिर मकान, जमीन की वह वारिश बन जायेगी और फिर भांजे के साथ चैन की वंशी बजाएगी। पूजा पति से छिपाकर की-पैड मोबाइल रखती थी। वह आदेश के गांव पहुंची और उसे पति की हत्या करने को कहा। यह भी कहाकि पति की हत्या कर दो और हमदोनों साथ रहेंगे। आदेश ने हत्या से इनकार किया तो बोली कि मैं खुद ही पति को मार दूंगी और हत्या का आरोप तुम्हारे उपर लगाकर फंसा दूंगी। फिर फोन पर ही दोनों के बीच साजिश रच दी गई। आदेश 28 जनवरी को घर से निकला और गांव के रामचंद्र को मामा के घर चलने की बात कह कर साथ लेते आया। इधर, पूजा ने पति बलराम से प्रेम का नाटक किया और उसके हाथ-पैर पहले से ही चारपाई से बांध दिये थे। आदेश रास्ते से छह पैकेट देसी शराब लेकर पहुंचा था।

तीनों ने शराब पी, फिर आदेश और रामचंद्र ने बलराम के हाथ-पैर को पकड़ लिया। इसी बीच पूजा ने पति का गला रेते दिया। सभी नशे की हालत में थे। बलराम की हत्या के बाद पूजा ने पति की लाश के पास ही पुआल पर आदेश से शारीरिक सम्बंध बनाए। इसके बाद आदेश अपने साथ रामचंद्र को लेकर चला गया। रामचंद्र गांव में ही गोलगप्पे आदि बेचता है। रामचंद्र ने तो पुलिस को बताया कि वह बलराम के घर के बाहर था। हत्या से उसका कोई लेना-देना नही। जबकि पुलिस का कहना है कि रामचंद्र हत्या में शामिल था। पूजा की उम्र 25 और आदेश की उम्र 22 साल है। पूजा पढ़ी-लिखी नही है लेकिन शातिर दिमाग औरत है। उसके शातिर दिमाग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह आदेश को लेकर तीन बार घर से भागी। फिर पति को वफादारी का भरोसा दिलाकर फिर घर आ जाती थी। पति की हत्या के बाद पूजा ने अपना कीपैड मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया था। ताकि पुलिस को उसके मोबाइल से किसी राज का पता न चल सके। जबकि पुलिस की जांच में पता चला है कि पूजा के मोबाइल नंबर से 28 जनवरी को आदेश को कई कॉल किये गये थे। पूजा और आदेश एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे।
साथ रहने के लिए किसी भी हद से गुजरने की बातें करते रहे। पुलिस ने पूजा और आदेश को आमने-सामने बैठाकर पूछा तो पूजा ने ने कहाकि आदेश ने गला रेता। उसने पति का पैर पकड़़ा था और आदेश ने गला रेता। जबकि आदेश ने बताया कि पूजा ने उसे मजबूर कर पति की हत्या की में शामिल किया। पूजा ने ही हंसिया से गला रेता था। घटना के चश्मदीद बलराम के 6 वर्षीय बेटे पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने भांजे आदेश और अन्य ने मिलकर उसके पिता का गला काटा है। बलराम के 4 मासूम बच्चे बड़ी बेटी कांति, बेटा पवन, दूसरी बेटी परी और सबसे छोटा डेढ़ साल का बेटा छोटू हैं। इन सबकी उम्र दो से सात साल है। पुलिस जब पूजा को जेल ले गई तो डेढ़ साल का बेटा उसके साथ था। वह दादा-दादी के साथ रहने को तैयार नही था। इसलिए मां के साथ उसे भी जेल जाना पड़ा। जबकि पांच साल के बेटे पवन ने राज खोल दिया था।
