60 का ननदोई और 35 की साली की प्रेम कहानी, पत्नी ने बनाया खौंफनाक प्लान और बलि चढ़ गई पति की जिंदगी
मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा तो चौक गये लोग
शबाना की साजिश, पति को खूब शराब पिलाकर नहर में फेंक दो, लोग समझेंगे शराब पीकर गिरने से हो गई मौत
मृतक के भाई को पता थी प्रेम कहानी, दर्ज करा दिया मुकदमा तो खुल गई पोल
मुरादाबाद। मुरादाबाद में 35 वर्षीया शबीना के अपने 60 वर्षीय ननदोई अल्ताफ की प्रेम कहानी में पति अख्तर अली (45) की बलि चढ़ा दी गई। पत्न शबीना ने पति की हत्या का फूलप्रूफ प्लान बनाया और ननदोई ने अंजाम दे दिया। पत्नी के प्लान के मुताबिक ननदोई ने अपने साले अख्तर अली को जमकर शराब पिलाई। फिर उसे ले जाकर नहर में डुबोकर मार डाला। प्लान यह था कि पुलिस या लोग समझेंगे कि शराब पीने के कारण नहर में उसकी डूबने से मौत हो गई और दोनों पर कोई आंच नही आयेगा। लेकिन मृतक का भाई भाभी की प्रेम कहानी को जानता था और उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई और दोनों प्रेमी के अलावा घटना में सहयोगी रहे दो अन्य गिरफ्तार कर लिये गये।


27 जनवरी को जैसे की अख्तर घर से दुकान का सामान लेने निकला। शबाना ने इसकी जानकारी ननदोई को दे दी। इसके बाद अल्ताफ ने अपने दामाद से उसकी कार ले ली। उसने अपने साथी रंजीत और सतपाल को भी कार में ही बैठा लिया। रात में उसने अपने साले अख्तर को कार में बैठा लिया और रास्ते में उसे शराब पिलाई। फिर तीनों ने अख्तर को कार से उतारकर नहर में डूबोकर मार डाला। फिर तीनों घर आ गये। 30 जनवरी को अख्तर की सिरसवां गौड़ के पास नहर में लाश मिली। चूंकि भाभी शबीना और ननदोई अल्ताफ की प्रेम कहानी का पता मृतक के भाई अफसर अली को थी। उसने शबीना, अल्ताफ और अल्ताफ के दो दोस्त रंजीत व सतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को पुलिस ने शबीना, गांव के ही उसके प्रेमी ननदोई अल्ताफ, अल्ताफ के दो दोस्त रंजीत और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अल्ताफ ने बताया कि अख्तर अली उसका सगा साला था। अख्तर अली की गैर मौजूदगी में वह उसके घर में आता था। इसी बीच अख्तर अली की पत्नी शबीना से उसके प्रेम संबंध हो गए। लेकिन इसकी जानकारी अख्तर अली को हो गई और वह विरोध करने लगा। अख्तर और शबीना के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब पत्नी ने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची। शबीना ने रात में प्रेमी ननदोई को पूरा प्लान बताया। कहा कि शराब पिलाकर नहर में फेंक देंगे तो लगेगा कि वह नशे की स्थिति में नहर में गिरा होगा और डूबकर मर गया। किसी को हमलोगों पर शक भी नही होगा। फिर 27 जनवरी को शराब पिलाकर अल्ताफ ने अपने साथी रंजीत और सतपाल के साथ मिलकर अख्तर की हत्या कर दी और फिर घर आ गए। पुलिस ने जब चारो को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात को खुलास किया तो सबके होश उड़ गये। पता चला कि पूरा प्लान शबीना का था। अल्ताफ और शबीना के मकान आमने-सामने हैं। अल्ताफ के चार बेटे दुबई में नौकरी करते हैं। पांच माह पहले तक अख्तर कपड़े की फेरी करता था। पत्नी की हरकतों की वजह से उसने बाहर जाना बंद कर दिया और परचून की दुकान खोल ली थी ताकी पत्नी पर नजर रख सके। लेकिन पत्नी ने उसकी को रास्ते से हटवा दिया। बुढ़ापे में अल्ताफ और जवान साली शबीना की प्रेम कहानी जेल और कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फस गई।

