Movie prime
Ad

दरोगा की पत्नी पहुंची बिसरख थाने, कहा-महिला कांस्टेबल से है मेरे पति का अवैध सम्बंध

पुलिस से की शिकायत, पति और महिला कांस्टेबल के आपत्तिजनक फोटो और क्लिप सौंपे 

Ad

 
noyeda
WhatsApp Group Join Now

Ad

दबिश के बहाने महिला कांस्टेबल को ले जाता है हल्द्वानी, मनाली और हरिद्वार

नोएडा। नोएडा में तैनात और फिलहाल निलंबित सब-इंस्पेक्टर नीरज सिंह पर उसकी पत्नी प्रीति शर्मा ने अवैध संबंध के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति शर्मा का आरोप है कि उसके पति का अपनी साथी महिला कॉन्स्टेबल श्वेता सिंह से संबंध है। इसके वजह से उसके परिवार में अशांति हो गई है। प्रीति ने अपने आरोप के समर्थन में आपत्तिजनक फोटो और क्लिप पुलिस को सौंपे हैं। 

Ad
Ad

पत्नी का कहना है कि पति शराब के नशे में धुत होकर आएदिन उससे मारपीट करता है और पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर धमकियां देता रहता है। पत्नी इस मामले में बिसरख पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। महिला ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहती है। उसका कहना है कि पति के अवैध सम्बध का विरोध के बाद से उसे धमकी मिल रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे पिछले जून माह में पति के प्रेम प्रसंग का पता चला। वह इसका विरोध कर रही थी। इसके बाद पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। पति धमकी देता है कि वह यूपी पुलिस से हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर किसी से कुछ बताया तो जान से मार दूंगा।

Ad

यह भी बताया कि उसके पति दबिश के बहाने दूसरी महिला के साथ हल्द्वानी, मनाली और हरिद्वार जैसी जगहों पर घूमता रहता है। जब भी वह रंगे हाथों पकड़ा जाता है तो माफी मांगकर सब ठीक करने का वादा करता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर उसी महिला के साथ फिर से हरकतें शुरू कर देता है। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया जाता है। दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी उसके पास हैं। प्रीती ने आशंका जताई कि दोनों मिलकर उसकी हत्या या उसे गायब कर सकते हैं। उसकी और उसके बच्चों की सुरक्षा होनी चाहिए। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने बताया कि इस मामले से सम्बंधित दरोगा और महिला आरक्षी थाना सेक्टर-24 के अलग-अलग मामलों में पूर्व में निलंबित हुए थे। उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्तमान में भी निलंबित है। दोनों अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। विभागीय जांच की गई है। दरोगा की पत्नी ने बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं। पति की हरकतों पर उसे संदेह तो था ही लेकिन जब उस महिला कांस्टेबल के पति ने भी उसे साक्ष्य दिखाये तो यकीन हो गया। इसे लेकर महिला कांस्टेबल का पति भी परेशान है।पति की हरकतों पर उसे संदेह तो था ही लेकिन जब उस महिला कांस्टेबल के पति ने भी उसे साक्ष्य दिखाये तो यकीन हो गया। इसे लेकर महिला कांस्टेबल का पति भी परेशान है।

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB