Movie prime
PMC_Hospital

स्टेशनों पर लंबी लाइनों का झंझट खत्म! बनारस समेत 5 प्रमुख स्टेशनों पर जल्द मिलेगी M-UTS से तुरंत टिकट

लंबी लाइनों से मिलेगी राहत: मोबाइल एजेंटों के जरिए टिकट बांटेगा रेलवे, जानें किन स्टेशनों को मिली सौगात

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) अपने यात्रियों के सफर को अधिक सुगम और झंझट-मुक्त बनाने के लिए एक नई पहल करने जा रहा है। अब रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित (जनरल) टिकट लेने के लिए यात्रियों को बुकिंग काउंटरों या एटीवीएम (ATVM) मशीनों के बाहर लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वाराणसी मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर 'मोबाइल यूटीएस' (M-UTS) सेवा की शुरुआत की जा रही है।

Ad


इन 5 बड़े स्टेशनों पर शुरू हो रहा पायलट प्रोजेक्ट


रेल प्रशासन ने इस योजना को शुरुआती चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत बनारस, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा जंक्शन और सीवान जंक्शन पर मोबाइल एजेंटों के जरिए तुरंत जनरल टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।

Ad


स्टेशनों पर तैनात रहेंगे विशेष टिकट एजेंट


मौजूदा समय में स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए पारंपरिक बुकिंग विंडो और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) की सुविधा उपलब्ध है। नई व्यवस्था के तहत स्टेशनों पर विशेष रूप से 'टिकट एजेंट' तैनात किए जाएंगे, जो हैंडहेल्ड मोबाइल यूटीएस डिवाइस के जरिए यात्रियों को मौके पर ही तुरंत टिकट बनाकर देंगे।

Ad

महाकुंभ के सफल प्रयोग के बाद लिया गया फैसला


पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा इससे पहले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज रामबाग, बनारस और वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ के माध्यम से मोबाइल यूटीएस का सफल परीक्षण किया गया था। इस प्रयोग की सफलता और यात्रियों से मिले सकारात्मक रुझान को देखते हुए इसे अब बड़े स्टेशनों पर स्थायी रूप से लागू करने की योजना बनाई गई है। इससे पूर्वोत्तर रेलवे के हाल्ट स्टेशनों पर भी M-UTS का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे यात्रियों के समय की काफी बचत हो रही है।