Movie prime
PMC_Hospital

पैर पुजाई में कुर्सी पर बैठने की जिद पर अड़ गया दूल्हा, दुल्हन ने दिव्यांग समझ कर दिया शादी से इनकार, बिन दुल्हन लौटी बरात

लगन के दिनों में कहीं धूमधाम से विधि पूर्वक हो रही शादी तो कहीं हो रहा बवाल

Ad

 
barat bawal
WhatsApp Group Join Now

Ad

लड़की वाले दूल्हे के परिजनों से भिड़े और ग्रामीण भिड़ गये बरातियों से, मचा हंगामा

कानपुर। इस समय लगन के दिनों में एक ओर पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ शादियां हो रही हैं तो दूसरी ओर कहीं लाठी-डंडे चल रहे तो कहीं छोटी-छोटी बात पर हंगामे की भी खबरें आ रही हैं। अब ताजा मामला कानपुर का है। यहां पैर पुजाई रस्म के दौरान दूल्हे ने जमीन पर बैठने से इनकार कर दिया और कुर्सी पर बैठने की मांग पर अड़ गया। दूल्हे के कुर्सी पर न बैठने के कारण दुल्हन ने उसे दिव्यांग समझकर शादी से ही इनकार कर दिया। फिर जूतम पैजार हुआ और बिन दुल्हन बरात लौट गई। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार कानपुर के एक गांव के युवक की शादी जाफरगंज थाने क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम दूल्हा बारात लेकर लड़की के दरवाजे पहुंचा। खूब बाजे बजे, आतिशबाजी हुई और द्वारपूजा के दौरान बरातियों का जमकर स्वागत भी हुआ। जयमाल कार्यक्रम भी हो गया। सबकुछ ठीक था। इसके बाद पैर पुजाई के लिए लड़का आया। उसे जमीन पर बैठने को कहा गया तो इनकार कर दिया। कहाकि जमीन पर नही कुर्सी पर बैठेंगे। बार-बार कहने पर भी वह कुर्सी की मांग पर अड़ा रहा। इस पर दुल्हन को शक हो गया कि दूल्हा दिव्यांग तो नही? बस उसने शादी से ही इनकार कर दिया।

Ad

इस बात पर पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। दोनों पक्ष के लोग जमा हो गये। कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के मेहमानों से भिड़ गये और ग्रामीणों की बरातियों से हाथापाई होने लगी। यह देख दूल्हा नाराज हो गया और बिन शादी किये बरात लेकर वापस लौट गया। अभी इस मामले में थाने में कोई तहरीर नही दी गई है। गौरतलब है कि अभी पिछले बुधवार को फतेहपुर के एक मैरिज हाल में कन्या पक्ष का पालतू कुत्ता मंडप में पहुंचा तो बवाल हो गया था। बरातियों, घरातियों में जमकर मारपीट हो गई थी। इसे महिला समेत चार लोग घायल हो गये थे। पुलिस बुलानी पड़ी। कुत्ते की वजह से शादी नही हुई और बिन दुल्हन बरात लौट गई थी। अब यह दूसरा मामला है। 
 

Ad