Movie prime
PMC_Hospital

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- 'बिना रिश्वत और पारदर्शिता के मिला रोजगार'

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विभिन्न जिलों की महिलाओं को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

लखनऊ (भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त चयन प्रक्रिया का एक और उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों (Junior Assistants) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे उनके और उनके परिवारों के चेहरे खिल उठे। भैया दूज के पावन पर्व के आसपास मिले इस सरकारी तोहफे को युवाओं ने जीवन का सबसे बड़ा सुखद पल बताया।

Ad
Ad

बिना किसी सिफारिश और भ्रष्टाचार के मिला रोजगार

नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

  • सीतापुर के विवेक सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। पूरी भर्ती प्रक्रिया बिना किसी भ्रष्टाचार के पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। भैया दूज के दिन सीएम के हाथों नियुक्ति मिलना उनके परिवार के लिए दोगुनी खुशी लेकर आया है।

  • गोरखपुर की अंकिता सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सफलता मिली है। तीन साल की मेहनत के बाद उनका सरकारी नौकरी का सपना सच हुआ है।

  • पीलीभीत के धीरज कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पांच साल के संघर्ष के बाद उन्हें सफलता मिली है। इस पूरी प्रक्रिया में फॉर्म भरने के अलावा उन्हें कहीं भी कोई अतिरिक्त पैसा या घूस नहीं देनी पड़ी।

आशिया बानो को योगी सरकार में मिली दूसरी सरकारी नौकरी

इस चयन प्रक्रिया में आगरा की रहने वाली आशिया बानो का चयन भी कनिष्ठ सहायक के पद पर हुआ है। आशिया वर्तमान में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। योगी सरकार के कार्यकाल में उन्हें दूसरी बार सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

नियुक्ति पत्र वितरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के तहत विभिन्न जिलों की पात्र लाभार्थी महिलाओं को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

  • रायबरेली की पूनम, गुड्डी देवी, रमाकांती पांडेय और अमेठी की सीमा समेत अन्य लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि इस सहायता राशि से उन्हें अपने पति या परिजनों के असामयिक निधन के बाद परिवार का भरण-पोषण करने और बच्चों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने में बहुत बड़ा संबल मिलेगा।

सरकार के इन दोनों कार्यक्रमों से एक तरफ जहां युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सामाजिक कल्याण का संदेश दिया गया है।