Movie prime
PMC_Hospital

नशेड़ी बड़े भाई ने छोटे को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया

परिवारवाले गये थे शादी समारोह में, विवाद होने पर छोटे भाई को मार डाला

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

सूचना पर पहुुंची पुलिस, हत्यारोपित बड़े भाई को किया गिरफ्तार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले नगला छिद्दा में से सनसनीखेज घटना को सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। बड़े भाई ने रविवार की रात छोटे भाई को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बड़े भाई को हिरासत में कर लिया। 

Ad
Ad

हरीपर्वत थाना क्षेत्र के लंगड़े की चौकी स्थित नगला छिद्दा में 20 वर्षीय अजय परिवार के साथ रहता था। तीन भाइयों में अजय दूसरे नंबर का था। रविवार को परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर तीनों भाई थे। बड़ा भाई पवन (26) नशे का आदी है। नशे की हालत में उसका रात अजय से विवाद हो गया। इस पर पवन ने पत्थर से अजय पर हमला कर दिया।

Ad

उसने पत्थर मार-मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार को जब परिजन शादी समारोह से लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देख सन्न रह गये। अजय का खून से लथपथ शव पड़ा था और आंखें बाहर निकली हुईं थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।
 

Ad