Movie prime
Ad

किशोर ने 09 साल की चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक 

सुल्तानपुर में रिश्तों को शर्मशार करनेवाली घटना से सनसनी

Ad

 
duskarm
WhatsApp Group Join Now

Ad
पुलिस ने आरोपित को कर लिया गिरफ्तार

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में रिश्तों को शर्मशार करनेवाली घटना सामने आई। यहां 15 वर्षीय चचेरे भाई ने 09 वर्षीया बहन से दुष्कर्म किया। पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह घिनौनी वारदात सुल्तानपुर के एक गांव में बुधवार की दोपहर हुई। 

Ad
Ad

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे उनका भतीजा बेटी को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया। इसके बाद बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह भाग निकला। बेटी किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देख परिजनों ने पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

Ad

हालत नाजुक देख चिकित्सक उसे अम्बेडकरनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने गुरूवार को घर पर दबिश देकर दुष्कर्मी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। 

Ad