Movie prime
PMC_Hospital

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की सनक में किशोर ने चला दी गोली, साथी घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में तमंचा से फायरिंग का वीडियो बनाने गये थे तीन किशोर

Ad

 
fayring
WhatsApp Group Join Now

Ad

घायल साथी को लेकर अस्पताल पहुंचे, पुलिस के आने से पहले वीडियो किया वायरल

मेरठ। मेरठ जिले के सरधना में इंटरनेट मीडिया पर लाइक और व्यूज के चक्कर में सनसनीखेज वारदात हुई। व्यूज और लाइक की सनक में एक किशोर ने तमंचे से गोली चला दी, जो उसके साथ मौजूद उसके किशोर साथी को ही जा लगी। गोली उसकी हथेली को चीरते हुए निकल गई। घायल किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और तो और इस गोली मारने का वीडियो आरोपित किशोर ने सोशल मीडिया पर भी डाल दिया जो अब वायरल हो गया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Ad

जानकारी के अनुसार सरधना क्षेत्र के घोसियान मुहल्ला के 17 वर्षीय किशोर अपने दो साथियों के संग वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित करता है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा लाइक हासिल करने के लिए तीनों तमंचे से गोली चलाते हुए वीडियो बनाना चाहते थे। इसके अलए तीनों एक खेत में गोली चलाने का वीडियो बनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक किशोर मोबाइल से वीडियो शूट करने लगा। दूसरा हाथ में तमंचा लेकर डायलाग बोल रहा था और तीसरा खड़ा होकर कैमरे की जद में आने की कोशिश कर रहा था। तभी बीच डायलाग बोल रहे किशोर ने गोली चला दी और यह गोली तीसरे युवक की हथेली को चीरते हुए पार निकल गई।

यह पूरी घटना सामने से वीडियो बना रहे किशोर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। गोली लगते ही सारा भूत उतर गया और आनन-फानन में दोनों अपने तीसरे साथी को लेकर ईश्वर अस्पताल पहुंच गये। डाक्टर से इलाज करने को कहा तो पुलिस केस बताते हुए उन्होंने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। यहां से दोनों अपने घायल साथी को लेकर आरएन अस्पताल पहुंचे। यहां घायल का प्राथमिक उपचार तो हुआ लेकिन अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया। इतना सबकुछ होने के बाद भी व्यूज और लाइक पाने की सनक बनी रही। पुलिस आने से पहले एक किशोर ने उस वीडियों को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

पुलिस अस्पताल पहुंची तो तीनों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि इनके पास तमंचा और कारतूस कहां से आया। दूसरा यह भी जांच का विषय है गोली सिर्फ फायरिंग के लिए चलाई गई थी या गोली चलानेवाले का मकसद कुछ और भी था। वायरल वीडियो में किशोर गोली मारते दिखाई दे रहा है। पुलिस की पूछताछ और काननू पचड़े में फसे किशोरों को धीरे-धीरे अपनी गलती का अहसास होने लगा है। साथ ही अब तीनों के परिवारों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है।