Movie prime
Ad

शादी के 20 दिन बाद शिक्षिका पहुंची थाने, कहा-शारीरिक सम्बंध बनाने में अक्षम है मेरा चिकित्सक पति

शादी के बाद मायके में रही लेकिन पति ने नही बनाया सम्बंध, श्वसुर पर भी लगाये गंभीर आरोप

Ad

 
teacher
WhatsApp Group Join Now

Ad

महिला ने बताया कि मैने पूछा तो पति ने खुद बताई शारीरिक रूप से अक्षम होने की बात

गोरखपुर। गोरखपुर में एक महिला शिक्षिका ने अपने चिकित्सक पति पर शारीरिक रूप से अक्षम होने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षिका ने गोरखनाथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जानकारी के बाद आसपास के लोग और खुद पुलिसवाले हैरान हैं। 

महिला शिक्षिका का आरोप है कि शादी के 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। गोरखनाथ क्षेत्र की 31 वर्षीय महिला ने अपने पति के अलावा श्वसुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला शहर के एक इंटर कॉलेज में अध्यापिका है। उनका आरोप है कि डॉक्टर पति शारीरिक रूप से अक्षम है। महिला की शादी शाहपुर क्षेत्र के एक दंत चिकित्सक से दो माह पहले हुई थी। शादी के बाद शिक्षिका ससुराल आई और 20 दिन तक रही। लेकिन इस दौरान पति ने उनके साथ कोई शारीरिक सम्बंध नहीं बनाए। महिला ने बताया कि जब उन्होंने पति से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शारीरिक रूप से संबंध बनाने में सक्षम नहीं हैं।

Ad
Ad
Ad

इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी मायकेवालों को दी। इसकी जानकारी के बाद शिक्षिका के पिता आये और उसे मायके ले गये। महिला का यह भी कहना है कि मायके आने के बाद उनके पति ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उनकी दो बहनों और परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणियां की। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर डॉक्टर पति और उनके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर डाले गए मैसेज की जांच की जा रही है। 
 

Ad
Ad