Movie prime
PMC_Hospital

सपा प्रवक्ता की लखनऊ में दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी, पता चला बाराबंकी पुलिस ने किया है गिरफ्तार

बहन के तिलक समेत दो अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने निकले थे मनोज यादव

Ad

 
manoj yadav
WhatsApp Group Join Now

Ad

रात तक नही लौटे और फोन करने पर भी नही मिला जवाब तो पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव की गुमशुदगी के मामले में नई जानकारी मिली है। उन्हें बाराबंकी पुलिस ने एक मुकदमे में गिरफ्तार किया है और वह आज यानी शुक्रवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। 

आपको बता दें कि मनोज यादव की पत्नी प्रभा ने गोमती नगर विस्तार थाने में पति के गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला कि बाराबंकी पुलिस ने उन्हें एक मुकदमे में गिरफ्तार किया है। गोमती नगर विस्तार थाने के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के अनुसार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छानबीन के दौरान पता चला कि बाराबंकी के सफदरगंज में दर्ज एक मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी की गई है। मनोज यादव 12 फरवरी की शाम को घर से एक तिलक समारोह में जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक नहीं आए तो पत्नी प्रभा ने गोमती नगर विस्तार थाने में शुक्रवार की सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन में उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली।

Ad
Ad

मनोज यादव की पत्नी प्रभा यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि उनके पति शाम को काकोरी में चचेरी बहन के तिलक और दो अन्य शादियों में जाने की बात कहकर कार से घर से निकले थे। रात तक वापस नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया। जवाब न मिलने पर परिजन परेशान हो गया। इसके बाद पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

Ad