Movie prime
PMC_Hospital

SIR में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ में कहा-भाजपा ने दस साल में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरों को बर्बाद कर दिया

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

अधिकारी और सत्ताधारी आम जनता की जमीनें कब्जा कर रहे, कफ सिरप घोटाले में बीजेपी नेता भी शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में आधार की मान्यता के लिए वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची स्पष्ट नहीं है। हम पीडीए का वोट नहीं कटने देंगे। सपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम पर विवादित बयानों पर कहा कि संविधान निर्माताओं ने सोच-समझकर राष्ट्रीय गीत को वैकल्पिक बनाया। राष्ट्र गान की तरह अनिवार्य नहीं किया।

Ad
Ad

akhilesh yadav

अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। अखिलेश यादव ने कहाकि एसआईआर अभियान में पीडीए का एक भी वोट नहीं कटना चाहिए। इसके लिए हम संघर्ष करेंगे। अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहाकि सपा इस बार मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। पार्टी ने कानूनी टीम को तैयारी का निर्देश दे दिया है, ताकि आधार को मतदाता पहचान का आधिकारिक आधार बनवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जल्द याचिका दायर की जा सके। कहा कि सपा का फोकस आने वाले चुनावों में हर बूथ पर मजबूत निगरानी और वोटर अधिकारों की सुरक्षा पर रहेगा।

सपा मुखिया ने यूपी में जमीन कब्जे के मामलों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मेरठ में बड़े पैमाने पर जमीन पर कब्जा हुआ है। अब लखनऊ में भी तैयारी चल रही है। बीजेपी के लोग जमीन कब्जाने की योजना बना रहे हैं और इसमें अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। लखनऊ के रसूलाबाद में भी लोगों की जमीन कब्जा कर ली गई है। सोचिए, यह कैसी स्थिति है जब अधिकारी और सत्ताधारी मिलकर आम जनता की जमीनें हड़पने में लगे हैं। उन्होंने कहाकि 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार हटेगी। इसके बाद प्रदेश में संविधान के अनुसार सरकार काम होगा। कहा कि अयोध्या में जो वोटर लिस्ट दी गई है, वो पढ़ने में नहीं आ रही है। सरकार बताए कि कितने पीडीए के ईआरओ लगाए गए हैं। भाजपा अभी से वोट की बेईमानी करने पर तुल गई है और निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी नहीं है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग बच्चों को गोद में उठाकर दिखावा करते हैं। समाजवादी अपने संसाधनों पर खजांची की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। जब तक भाजपा की सरकार है, खजांची का हम जन्मदिन इसी तरह हर वर्ष मनाते रहेंगे। केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहाकि नोटबंदी से व्यापार डूब गया। कोविड काल की पाबंदियों और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। भाजपा ने दस साल में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरों को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में जबरदस्त खाद संकट है और किसान परेशान हैं। यही नही सपा नेता ने कहाकि खांसी का सिरप का नशे के लिए इस्तेमाल हो रहा है। इस घोटाले में भाजपा के नेता भी शामिल हैं।