Movie prime
PMC_Hospital

BJP राज में SP फरार हो गया, 5 प्रतिशत एडवांस लेनेवाला IPS भी गायब, ये क्या हो रहा है-अखिलेश यादव

कहा-शिक्षा विरोधी है बीजेपी सरकार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया

Ad

 
akhilesh yadav
WhatsApp Group Join Now

Ad

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को शिक्षा विरोधी करार दिया है। इसके साथ ही कहाकि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को बर्बाद करके रख दिया है।सपा प्रमुख ने पांच साल में 18,727 सरकारी स्कूल बंद होने संबंधी एक स्क्रीन शाट साझा करते हुए शुक्रवार को एक्स पर लिखा,‘पीडीए पाठशाला के सांकेतिक आंदोलन को एक वास्तविक आंदोलन के रूप में बदलना होगा। तभी शोषित-वंचित समाज की पीढ़ियां आगे पढ़ और बढ़ पाएंगी। बच्चों से शिक्षा-तालीम का अधिकार छीनना, भाजपाइयों का सामाजिक अपराध है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान पीडीए समाज के लोगों को ही होगा। अगले चुनाव में शिक्षा का विषय भाजपा को हराने-हटाने के लिए एक निर्णायक मुद्दा बनेगा, क्योंकि हर मां अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती है। इस बार महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी।

Ad
Ad

उन्होंने कहाकि जिस भाजपा राज में एसपी फरार हो गया हो और एक ऐसा आईएएस भी जो निवेश के नाम पर पांच फीसदी एडवांस लेता था, वह भी गायब है तो किसी अन्य गुमशुदा का कौन ढूंढ सकता है। यह हालत है प्रदेश के काननू व्यवस्था की। उन्होंने कहाकि इस सरकार ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में बलात्कार,  हत्या, लूट, ठगी, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उनके जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में ही हर दिन अपराध हो रहे हैं।

Ad

प्रदेश की हालत बेहद खराब है। हाथरस में एनएच 93 पर बदमाशों ने सेना के जवान अखिलेश चौधरी को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। राजधानी के सरोजिनी नगर में थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लूट लिया। गोमती नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश में 1.08 लाख लोग गायब हो चुके हैं। इनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार के बस लम्बे-चौड़े दावे हैं। 
 

Ad