Movie prime
PMC_Hospital

Sitapur Crime News: सीतापुर में अवैध धर्मांतरण के खेल पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महिलाओं समेत 16 लोग हिरासत में

मिश्रिख में छापेमारी: राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर ने भारी फोर्स के साथ मारा छापा

Ad

 
fe
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, सीतापुर:

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ जारी कड़े अभियान के बीच सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मिश्रिख कस्बे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मुख्य आयोजक समेत लगभग 16 महिलाओं और अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Ad
Ad

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्रियां, कई बाइबिल, स्टील का स्टैंड, मोमबत्तियां और अन्य धार्मिक साहित्य बरामद किया है।

हिंदूवादी संगठन की रेकी के बाद पुलिस का एक्शन

यह पूरा मामला मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक-3 का है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं को पिछले काफी समय से इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की भनक लग रही थी। संगठन की टीम लगातार इस मकान की रेकी कर रही थी।

Ad

शुक्रवार दोपहर जब मकान के भीतर धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक बड़ा आयोजन चल रहा था, तब कार्यकर्ताओं ने इसकी सटीक सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) बृजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर छापेमारी की।

Ad

पूछताछ में जुटी पुलिस, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी (इंस्पेक्टर) प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौके से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को कोतवाली लाकर सघन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला लोगों को बहला-फुसलाकर या लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का लग रहा है। बरामद की गई सभी सामग्रियों की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है कड़ी कार्रवाई की मांग"

इस कार्रवाई पर बात करते हुए राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कहा कि उनकी टीम काफी समय से इस गिरोह पर नजर रख रही थी। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और पुलिस की मुस्तैदी से इस खेल को समय रहते पकड़ लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि प्रदेश में जहां कहीं भी धर्मांतरण से जुड़ी ऐसी देशविरोधी घटनाएं सामने आएं, उन पर रासुका (NSA) जैसी कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ बृजेश कुमार ने साफ किया है कि अवैध धर्मांतरण को लेकर पुलिस की यह कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है। मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच चल रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।