Movie prime
PMC_Hospital

सिद्धार्थनगर: शादी के 24 घंटे के भीतर नवविवाहित जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव की घटना; सोमवार को मंदिर में हुई थी शादी, मंगलवार को पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस।

Ad

 
aa
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बांसी कोतवाली क्षेत्र में शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहित जोड़े के शव घर के अंदर फंदे से लटके पाए गए। जिस घर में कल तक शहनाइयां बज रही थीं और शादी का जश्न मनाया जा रहा था, वहां अचानक मातम और चीख-पुकार मच गई।

Ad

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मंदिर में परिवार की सहमति से हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव की है। गांव निवासी देशराज चौहान का विवाह सोमवार, 21 सितंबर को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कड़जहवा गांव निवासी अनीता चौहान के साथ हुआ था। दोनों परिवारों की आपसी सहमति से बांसी स्थित प्रसिद्ध टेकधर बाबा मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया था।

Ad

शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे थे। लेकिन मंगलवार को दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले।

मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार

नवविवाहित जोड़े की अचानक हुई मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों ने शादी के तुरंत बाद इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, या इस घटना के पीछे कोई और वजह है, इसका अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (Inspector) महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।

बांसी पुलिस के अनुसार, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल विधिक कार्रवाई जारी है।