Movie prime
PMC_Hospital

UP: दो पत्नियों वाले बुजुर्ग की मौत पर श्मशान घाट में बवाल, बेटों में जमीन को लेकर विवाद—पुलिस बुलानी पड़ी

बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान पहली और दूसरी पत्नी के बेटों में जमीन का झगड़ा भड़का; श्मशान घाट पर तनामनी बढ़ी, ग्रामीणों ने कराया शांत। 

Ad

 
News
WhatsApp Group Join Now

Ad

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से जमीनी विवाद से जुड़ा एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान ही दोनों पत्नियों के बेटों में जमकर विवाद हो गया। मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के जगनपुरा गांव का है।

Ad
Ad

श्मशान घाट बना विवाद का अखाड़ा

जानकारी के अनुसार मृतक बूठे पुत्र कुन्नाई अहिरवार की दो शादियाँ थीं। करीब 20 साल पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ रहना शुरू कर दिया था।
बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तभी जमीन और संस्कार को लेकर दोनों पत्नियों के बेटों में विवाद भड़क गया

Ad

श्मशान घाट पर ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस बढ़ते-बढ़ते तनाव में बदल गई। पहली पत्नी के बेटे ने स्थिति बिगड़ते देख डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी

पुलिस पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कराया शांत

गांव वालों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
कुछ देर बाद पुलिस श्मशान घाट पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बड़े तनाव के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार सम्पन्न हो सका।

Ad