Movie prime
Ad

सनसनीखेज वारदात : अवैध सम्बंध के शक में गला दबाकर पत्नी को मार डाला, फिर मिट्टी खोदकर दफना दी लाश

गोरखपुर के बेलाघाट थाना क्षेत्र में हुई दिल दहला देनेवाली वारदात

Ad

 
gorakhpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

चार दिन बाद घटना की हुई जानकारी, शक होने पर पिता ने दी थी थाने को सूचना

पत्नी की लाश दफनाने के बाद नमक डाल दिया था, फिर समान्य दिखने की कोशिश करता रहा अर्जुन

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर के बेलाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध सम्बंध के संदेह में पति अर्जुन ने दिल दहला देनेवाली घटना को अंजाम दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि पति ने पहले पत्नी खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। गड्ढे से दुर्गंध आने लगी तो दूसरा गड्ढा खोदकर उसमें शव दफनाया और चार किलो नमक डाल दिया। ताकि शव अंदर ही गल जाय। लेकन घर से गायब बहू और बेटे की हरकत से उसी की मां को शक हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पूछताछ में युवक तरह-तरह की कहानियां बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती बरतने पर टूट गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Ad
Ad
Ad

जानकारी के अनुसार अर्जुन की शादी दो साल पहले गोला थाना क्षेत्र की खुशूब के साथ हुई थी। युवक को शक था कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति से मोबाइल पर घंटों बात करती है और उसे तवज्जो नहीं देती। अवैध संबंधों के शक में युवक अक्सर विवाद करता था। 21 दिसंबर की रात भी मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला शांत हो गया और महिला सो गई। इसी दौरान पति ने रस्सी से महिला का गला कसकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दबा दिया। पहले उसने कम गहरा गड्ढा खोदकर शव दबाया लेकिन कुछ समय बाद वहां से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद दूसरा गहरा गड्ढा खोदकर शव को दबाया और उसमें नमक डाल दिया था। चार दिन तक खुशबू का शव जमीन के नीचे दबा रहा। इस दौरान अर्जुन सामान्य जीवन चलता रहा। घर में बहू के न दिखने पर सवाल उठते रहे, लेकिन हर बार पति अर्जुन यही कहकर बात टाल देता था कि विवाद के बाद खुशबू घर छोड़कर चली गई है। दो दिन पहले अर्जुन पत्नी को ढूंढ़ते हुए ससुराल पहुंचा और बताया कि खुशबू घर से 3000 रुपये व मोबाइल फोन लेकर चली गई है।

Ad

इसी झूठ के सहारे वह खुद को बेगुनाह दिखाने की कोशिश करता रहा। हत्या के बाद वह अपने को सामान्य दिखाने की कोशिशें करता रहा। उसकी मां के अलावा पिता श्याम नारायण जब भी खुशबू के बारे में पूछते, वह विवाद का हवाला देकर यही कहता कि वह नाराज होकर कहीं चली गई है। गांव की महिलाओं और पड़ोसियों को उसका जवाब खटक रहा था। बहू का अचानक गायब होना, किसी से कोई संपर्क न होना और घर के पीछे हाल ही में खुदी मिट्टी अनहोनी की आशंका पैदा कर दी। धीरे-धीरे गांव में चर्चा होने लगी। तब ग्रामीणों ने पिता श्याम नारायण से कहा कि पुलिस को सूचना देना जरूरी है। इसके बाद पिता बेलाघाट थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने मायके पक्ष को भी सूचना दी। गुरुवार को पुलिस के गांव में पहुंचती तो माहौल पूरी तरह बदल गया। पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ शुरू हुई। पहले तो वह तरह-तरह की कहानियां बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। जब और सख्ती हुई तो घबरा गया। पुलिस ने जब घर के पीछे खुदाई कराने का फैसला किया तो उसकी बेचैनी दिखने लगी।

Ad

करीब छह फीट नीचे दबा शव बाहर निकला तो लोग सन्न रह गये। पुलिस के अनुसार रविवार की रात अर्जुन ने खुशबू से मोबाइल फोन मांगा। उसने फोन नही दिया तो विवाद बढ़ गया। एक नंबर से आए वाट्सएप मैसेज को खुशबू ने डिलीट कर दिया। मैसेज डिलीट होते ही अर्जुन का शक और गहरा हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ा तो अर्जुन ने खूशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। खुशबू की अर्जुन से शादी 25 जून 2023 को हुई थी। उसके पिता तीरथ प्रसाद की दो माह पहले एक हादसे में मौत हो चुकी थी। मां सुनीता देवी का भी पहले ही निधन हो चुका है। मायके में खुशबू के दो छोटे भाई गोलू (13) और कन्हैया (11) और आठ वर्षीय बहन आकांक्षा हैं। माता-पिता का साया उठ जाने के बाद खुशबू ससुराल वालों के सहारे थी। श्याम नारायण राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी पत्नी यानी अर्जुन की मां को भी शक हो गया था तो उन्होंने श्यामनारायण को फोन कर खुशबू के गायब होने की जानकारी दी थी। आरोपित के दो छोटे भाई भी हैं, जिसमें एक बाहर रहकर और दूसरा घर पर रहकर मजदूरी करता है।
 

Ad