Movie prime
PMC_Hospital

आजमगढ़ में सनसनीखेज वारदात: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर विवाद, पति ने पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या की

अहरौला के शंभूपुर गांव की घटना; बाजार से लौटे मकान मालिक ने पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग

Ad

 
dew
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। घर में चल रही पूजा के दौरान पहचान पत्र (आधार कार्ड) मांगने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने आपा खो दिया और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Ad

इस गोलीबारी में मकान मालिक की पत्नी और पूजा करा रहे दो पंडितों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गोली चलते ही पूजा में शामिल अन्य पंडितों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

बाजार से लौटा और पंडितों से मांगने लगा पहचान पत्र

मिली जानकारी के अनुसार, शंभूपुर गांव निवासी अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) चल रहा था। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, उनका बेटा और बेटी मौजूद थे।

Ad

शाम करीब 6:00 बजे अरविंद सिंह बाजार से घर पहुंचा। घर में अनजान पंडितों को पूजा करते देख उसने उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। जब पंडितों ने पूजा कराए जाने की बात कही, तो अरविंद उनसे उनका पहचान पत्र (आधार कार्ड) दिखाने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

Ad

गुस्से में निकाली पिस्टल, ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि अरविंद सिंह ने घर के अंदर रखी अपनी पिस्टल (और संभवतः राइफल) उठा ली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों की चपेट में आने से अरविंद की पत्नी बबीता, पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक और छितौना भटौली गांव निवासी पंडित अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस फायरिंग से चीख-पुकार मच गई और बाकी पंडित जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए।

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

एक ही घर में तीन मौतों की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहरौला थाने की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल को सील कर दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से कारतूस के खोखे तथा अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।