Movie prime
Ad

सनसनी : बलिया में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, उसी मकान में मिला तीन दिन से लापता बुजुर्ग किन्नर का शव

चौथी मंजिल पर मिला किन्नर का और तीसरी मंजिल में फांसी पर लटका मिला रवि गुप्ता

Ad

 
ballia
WhatsApp Group Join Now

Ad

CCTV फुटेज में रवि के घर जाता दिखा किन्नर, फिर मिली लाश

बलिया। बलिया जिले के बैरिया (रानीगंज बाजार) में एक ही घर से युवक और बुजुर्ग किन्नर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। यहां 25 वर्षीय रवि गुप्ता फांसी के फंदे से लटका मिला। जबकि तीन दिन से लापता 65 वर्षीय किन्नर रेखा की लाश उसी मकान के चौथी मंजिल पर एक बक्से में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किन्नर की हत्या और युवक की आत्महत्या के पीछे का कारण तलाश रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। हालांकि यह मामला अजीबोगरीब लग रहा है, लेकिन इसको लेकर आचरण पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसमें कुछ साक्ष्य हासिल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ की युवक के परिवारवालों और किन्नरों से पूछताछ की जा रही है। वैसे स्थिति तो बहुत कुछ स्पष्ट हो गई है लेकिन दोनो की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रहस्य से और पर्दा उठा सकती है। 

Ad
Ad

ballia

बताते हैं कि जिस बुजुर्ग किन्नर रेखा का चौथी मंजिल पर बक्से में शव मिला वह तीन दिनों से लापता थी। उसके सहयोगी किन्नरों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मकान विजय गुप्ता का है और फांसी लगाकर खुदकुशी करने वला रवि गुप्ता उनका बेटा बताया गया है। रवि की पत्नी ने उसे फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में किन्नर रेखा को रवि के घर में प्रवेश करते देखा गया था। लेकिन उसे निकलते नही देखा गया। इसलिए रवि के परिजनों से पूछताछ जारी है।

Ad

बताया जाता है कि रेखा किन्नर मंगलवार को रवि गुप्ता के घर ’नेग’ (बधाई के पैसे) लेने गई थीं। रवि की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि रवि ने किन्नर की हत्या कर शव को पॉलीथीन में लपेटकर एक टिन के बक्से (ट्रंक) में छिपा दिया था। गौरतलब है कि रेखा के शिष्यों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने रवि के घर की तलाशी ली और उससे पूछताछ शुरू की तो वह दबाव में आ गया। पुलिस का मानना है कि पकड़े जाने के डर से रवि ने मकान की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब पुलिस रवि के शव को लेने पहुंची, तो तलाशी के दौरान ऊपर के कमरे में रखे बक्से से रेखा का लहूलुहान शव भी बरामद हुआ। 
 

Ad
Ad