सनसनी : पेड़ से फांसी के फंदे पर लटक रहा था भाभी का शव, जमीन पर पड़ी थी देवर और बेटी की लाश
बुलंदशहर जिले के खुर्जा स्थित नेहरूपुर के मांछीपुर के पास एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कम्प
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक, नेहरूपुर में रहकर करते थे मजदूरी
बुलंदशहर। UP के बुलंदशहर जिले के खुर्जा स्थित नेहरूपुर के मांछीपुर के पास पेड़ से एक महिला का शव नीली रस्सी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसके नीचे करीब 30 वर्षीय युवक और 4 वर्षीय मासूम बच्ची के शव सनसनी फैल गई। बाद में पता चला कि मृतकों में देवर, भाभी और मासूम बच्ची थी। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के साथ साक्ष्य जुटाये। संदिग्ध हालात में तीनों की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। घटनास्थल खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग के किनारे है। घटना की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक चुन्नी भी पेड़ से लटकी मिली है, इससे मामला उलझ गया है। पुलिस खुदकुशी और हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।



मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। महिला देवी सरकार, देवर सरल सरकार और बच्ची सावंती सरकार दीनाजपुर पश्चिम बंगाल के रहनेवाले थे। अभी वे खुर्जा क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में रहकर एक पॉटरी में मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि या तो बच्ची की हत्या के बाद देवर, भाभी ने आत्महत्या की या उनकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस उनके परिजनों से सम्पर्क का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसी पेड़ के नीचे एक युवक और करीब छह वर्षीय बालिका का शव पड़ा था। एसएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटनास्थल पर दो टूटे मोबाइल, चिप्स के पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री बिखरे मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि पहले बच्ची और युवक की मौत हुई और उसके बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस का मानना है कि वे पति पत्नी और उनकी बेटी भी हो सकती है।

