Movie prime
PMC_Hospital

गोरखपुर में सनसनी: शादी के 5 महीने बाद ही गर्भवती पत्नी और पति ने दी जान

मुकारीपुर गांव में लव मैरिज का खौफनाक अंत; कमरे में मिला दंपती का शव, इलाके में मातम

Ad

 
kjkjkj
WhatsApp Group Join Now

Ad

गोरखपुर [भदैनी मिरर]: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुकारीपुर गांव में एक नवदंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। नवंबर 2025 में प्रेम विवाह के बंधन में बंधे सादाब (25) और निकहत निशा (24) के शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में पाए गए। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Ad
Ad

जंगले से झांका तो उड़ गए होश

मिली जानकारी के अनुसार, सादाब की बहन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनके कमरे पर गई थी। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। बहन ने कमरे के जंगले (खिड़की) से अंदर झांका तो उसकी चीख निकल गई। अंदर सादाब का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि निकहत निशा बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Ad

गर्भवती थी पत्नी, हफ्ते भर से चल रहा था विवाद

परिजनों ने बताया कि सादाब और निकहत ने महज पांच महीने पहले ही दुनिया की परवाह न करते हुए प्रेम विवाह किया था। निकहत गर्भवती थी और घर में नए मेहमान के आने की खुशियां आने वाली थीं। हालांकि, पिछले करीब एक हफ्ते से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी घरेलू कलह के कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Ad

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक:

  • पति सादाब ने फंदे से लटककर जान दी।

  • पत्नी निकहत के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।

  • दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

परिवार में मचा कोहराम

सादाब अपने पिता तसव्वुर (जो दुबई में रहते हैं) के दो बेटों और चार बेटियों में चौथे नंबर पर था। घर में मां नजीबुन और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले इस बात से हैरान हैं कि जो जोड़ा एक-दूसरे के साथ रहने के लिए समाज से लड़ गया, उसने महज पांच महीनों में ही मौत को गले क्यों लगा लिया।