Movie prime
PMC_Hospital

बरेली में सनसनी: बहू की पिटाई से आहत सास ने खाया जहर, हालत नाजुक; मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बहू ने सरेआम पीटा तो आहत सास ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती; पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

 
ffgf
WhatsApp Group Join Now

Ad

बरेली / भदैनी मिरर ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के बरेली से घरेलू हिंसा का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर इलाके में एक कलयुगी बहू द्वारा अपनी सास की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बर्बरता और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर 58 वर्षीय सास ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Ad
Ad

मकान पर कब्जे को लेकर आए दिन होता था विवाद

अस्पताल में भर्ती पीड़िता अनुपम रस्तोगी के पति राजीव रस्तोगी ने बताया कि घर में चल रहे इस विवाद की मुख्य वजह संपत्ति है। उनका छोटा बेटा और बहू मलूकपुर स्थित मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी लालच में दोनों आए दिन बुजुर्ग माता-पिता के साथ झगड़ा और गाली-गलौज करते थे।

Ad

पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटा और बहू इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। इस संबंध में स्थानीय किला थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए।

Ad

मारपीट से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम

बुधवार को घर में एक बार फिर मकान को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि बहू ने अपनी सास अनुपम रस्तोगी पर हाथ उठा दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस सरेआम हुए अपमान और शारीरिक उत्पीड़न से आहत होकर अनुपम रस्तोगी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया।

जैसे ही अनुपम की तबीयत बिगड़ने लगी, उनके पति और छोटी बेटी आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि बहू द्वारा सास की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बहू की क्रूरता साफ देखी जा सकती है।

वीडियो वायरल होने और पति राजीव रस्तोगी की शिकायत के बाद हरकत में आई किला थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।