Movie prime
Ad

आलू की फसल बबार्द देख युवा किसान ने कनपटी में असलहा सटाकर मार ली गोली

एटा जिले के नायगांव थाना क्षेत्र में हुई घटना, 35 वर्षीय सोपवीर ने कर ली खुदकुशी

Ad

 
kisahan
WhatsApp Group Join Now

Ad

होली त्योहार से पहले हुई घटना से फैली सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र के तमरौरा गांव में आलू की फसल के भारी नुकसान से परेशान एक किसान ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 35 वर्षीय सोपवीर ने घर में रखे असलहे से अपनी कनपटी में सटाकर गोली मार ली और मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली से पहले हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार तमरौरा निवासी सोपवीर खेत पर गए थे। उन्होंने आलू की फसल में भारी नुकसान देखा। परिजनों का कहना है कि आर्थिक चिंता और मानसिक तनाव के चलते वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। घर लौटने के बाद वह कमरे में गए और घर में रखे असलाह से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। मृतक की पत्नी वीनू देवी ने बताया कि होली का त्यौहार नजदीक होने के कारण घर में पकवान बनाए जा रहे थे। उनकी सास कमलेश कुमारी आंगन लीप रही थीं। इसी बीच कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई।

Ad

परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे तो सोपवीर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत किसान के दो छोटे बेटे शिवांशु और मानव हैं। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
Ad