Movie prime
PMC_Hospital

सौरभ हत्याकांड का खौंफ : पत्नी ने फेसबुक पर सौरभ की फोटो लगाई, लिखा नीला ड्रम और सीमेंट, डर के मारे पति ने पत्नी को कर दिया प्रेमी के हवाले

गांव में हुई पंचायत, पुलिस ने भी समझाया लेकिन प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही पत्नी

Ad

 
bulandshahar
WhatsApp Group Join Now

Ad

पति और उसके भाइयों को जान से मारने की देती रही धमकी, तो खौंफ में आ गया पति

बुलंदशहर। UP के मेरठ में हुए नीले ड्रम वाला कांड आज तक लोगों के जेहन में जिंदा है। सौरभ हत्याकांड का खौफ लोगों के बीच अब भी बना हुआ है, जिसकी एक बानगी बुलंदशहर में देखने को मिली। बुलंदशहर में पत्नी ने फेसबुक एकाउंट पर सौरभ का फोटो डालकर सीमेंट व ड्राम लिख दिया। इसे जब पति ने देखा, तो उसके होश उड़ गए। पति ने पत्नी के पोस्ट के पीछे की जानकारी जुटाई तो पता चला कि पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम सम्बंध चल रहा है। गांव में पंचायत हुई, लेकिन पत्नी नहीं मानी। पुलिस भी पत्नी को नही समझा सकी। आखिरकार भयभीत पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। इसके साथ ही पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया हो चुकी है।  

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव के युवक का 2019 को विवाह हुआ था। 2024 में पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। पति का कहना है कि पत्नी ने फेसबुक पर सौरभ का फोटो लगाया और सीमेंट व ड्रम लिख दिया। पति ने जब मोबाइल पर इसे देखा तो उसने जानकारी जुटानी शुरू की। पता चला कि पत्नी के गांव मान करौरा के एक युवक से उसका प्रेम सम्बंध चल रहा है। उसे मेरठ में पिछले साल हुई पत्नी मुस्कान के पति सौरभ की हत्या की घटना का डर सताने लगा। इस मामले को लेकर फरवरी में गांव में पंचायत हुई। लेकिन पत्नी पंचायत के दौरान प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। फिर यह मामला 18 मार्च को पुलिस के पास पहुंचा।

Ad

महिला परामर्श केंद्र पर पत्नी को समझाने का प्रयास हुआ लेकिन यहां भी पत्नी प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही। तब जाकर पति ने यह सोचकर कि कहीं सौरभ जैसा हाल उसका भी न हो जाय, इसलिए उसने पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया। इसके साथ ही कोर्ट में पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पत्नी अपने पति संग रहने को राजी नही थी। प्रेमी के साथ रहने की उसकी जिद को देखते हुए पति ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला अपनी मर्जी से प्रेमी संग चली गई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमी मुकेश से अप्रैल 2025 से प्रेम सम्बंध चल रहा था। परिवार को बचाने के लिए उसने रिश्तेदारों व ससुरालीजन के साथ मिलकर पंचायत भी की, लेकिन नाकाम रहा। पत्नी ने उसे व उसके चार भाईयों का जान से मारने की धमकी दी। जान का खतरा होने पर उसने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की रजामंदी दे दी। 
 

Ad