Movie prime

बेहद शर्मनाक : अब मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के कई अश्लील वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने ली चुटकी

सपा मुखिया ने कहा-यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर चलने लगेंगी 

Ad

 
bjp netri soon
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

महिला ने शहर कोतवाली में भाजपा नेत्री के बेटे नीरज के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पत्नी ने भी दी थाने में तहरीर

मैनपुरी। भाजपाइयों के अश्लील कारनामों, बड़बोलेपन, दबंगई के अबतक तो कई वीडियो वायरल हुए। लेकिन अब मैनपुरी शहर में भाजपा महिला मोर्चा की एक मंडल अध्यक्ष के बेटे के कई अश्लील वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद विपक्षी दलों को कीचड़ उछालने का फिर मौका मिल गया। वायरल वीडियो में युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आ रहा है।

Ad

akhilesh yadav

यह सभी वीडियो अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला गुरूवार को एसपी कार्यालय पहुंची और नीरज गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना था कि उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर वीडियो बनाए गए, जिन्हें नीरज की पत्नी ने वायरल किया है। अब एसपी ने इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी है। इस मामले में शुक्रवार की शाम शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले ने एक और नया मोड़ तब ले लिया जब आरोपित भाजपा नेत्री के पुत्र नीरज की पत्नी ने भी महिला थाने में पति व ससुरालियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। 

Ad
Ad

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम पहले इसकी जांच कर रही है कि अचानक इतने वीडियो कैसे वायरल हो गए। इतने वीडियो या तो आरोपित युवक ने या उसकी पत्नी ने और नही तो किसी और ने वायरल किया। एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नीरज गुप्ता की पत्नी ने भी अलग तहरीर देकर ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

Ad

उधर, इस मामले में अन्य चर्चित प्रकरणों की तरह भाजपा ने चुप्पी साध ली है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन और महिलाओं के सम्मान में कसीदें पढ़नेवाले कुछ बोल नही पा रहे हैं। लेकिन सपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेत्री के बेटे नीरज गुप्ता का पत्नी से चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि करीब चार साल से इन्हीं हरकतों के कारण पति से उसका विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति ने सिगरेट से दागा था, जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी थी। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफादफा कर दिया था। आरोप यह भी है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला थाना इंस्पेक्टर हेमलता सिंह ने बताया कि बहू की तहरीर पर जांच की जा रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा-भजपाई कुकृत्यों का महाभंडाफोड़

इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा क भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से 130 वीडियो का महाभंडाफोड़ भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है। इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा। कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे। अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफरेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नहीं चाहिए भाजपा।

Ad

Ad