Movie prime
PMC_Hospital

साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- सत्ता से दूर तड़प रहे हैं....

Ad

 
Shakshi Mahraj
WhatsApp Group Join Now

Ad

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह मछली बिना पानी के तड़पती है, उसी तरह अखिलेश सत्ता से दूर रहकर छटपटा रहे हैं। पहले देश और राज्य में परिवारवाद की राजनीति हावी थी, लेकिन अब जनता ने उसे नकार दिया है।

Ad
Ad

अब जनता परिवारवाद नहीं, विकास चाहती है– साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि आज देश में मोदी और योगी जैसे नेतृत्वकर्ता हैं जो 140 करोड़ भारतीयों के लिए काम कर रहे हैं, न कि किसी परिवार विशेष के लिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं जमीन से लेकर आकाश तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं, फिर चाहे वह अयोध्या का मसला हो या बुनियादी सुविधाएं।

Ad

उन्होंने आगे कहा, "जब हमारी जनता कहेगी कि हम गलत हैं, तब हम अपनी कार्यप्रणाली पर मंथन करेंगे, लेकिन अभी देश की जनता पूरी तरह से मोदी और भाजपा के साथ है।"

अखिलेश यादव का सियासी ऑफर और साक्षी महाराज की प्रतिक्रिया

हाल ही में अखिलेश यादव ने साक्षी महाराज को पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) गठबंधन से जुड़ने का परोक्ष सियासी ऑफर दिया था। इसके जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव की बातों को गंभीरता से लेना उचित नहीं है, क्योंकि जिस पार्टी के नेता खुद ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हों, उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना समय की बर्बादी है।

Ad

“भाजपा में लोधी समाज को सम्मान नहीं?” 

साक्षी महाराज से जब यह पूछा गया कि हाल में उन्होंने खुद कहा था कि कल्याण सिंह और उमा भारती के बाद लोधी समाज को भाजपा में उचित सम्मान नहीं मिला, तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलता है। उन्होंने इस मुद्दे को तूल न देने की बात भी कही।