Movie prime
Ad

नौकरी छूटने पर घर पर ही रह रहा था पीएसी का बर्खास्त कर्मचारी, मिली सड़ी लाश

प्रयागराज में 35 वर्षीय आशीर्वाद उर्फ प्रिंस की कमरे में मिली लाश

Ad

 
pac
WhatsApp Group Join Now

Ad

मृतक आश्रित में मिली थी नौकरी, लापरवाही के आरोप में किया गया था बर्खास्त

सूरत की कम्पनी में करता था सुरक्षा गार्ड का काम, आंख की दिक्कत से छोड़नी पड़ी नौकरी

प्रयागराज। प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के चकहीरानंद मुहल्ले में रविवार को 35 वर्षीय पीएसी से बर्खास्त कर्मचारी आशीर्वाद उर्फ प्रिंस का शव हालात में घर में मिला। लाश कई दिन पुरानी हो गई थी। कमरे से दुर्गंध आ रही थी और कीड़े पड़ गये थे। आशीर्वाद को पीएसी में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी, लेकिन लापरवाही के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई? यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मोबाइल की काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार बलिया जिले के फिरोजपुर थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी अवनिंद्र कुमार 42वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। वह अपने बेटे आशीष और आशीर्वाद, पत्नी अंजू के साथ नैनी थाना क्षेत्र के चकहीरानंद मुहल्ले में मकान बनवाकर रहते थे। वर्ष 2011 में अवनिंद्र की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। पिता के निधन के बाद छोटे बेटे आशीर्वाद को मृतक आश्रित कोटे के तहत पीएसी में कुक की नौकरी मिली। अब ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह गुजरात के सूरत स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। इस दौरान मां अंजू गांव चली गईं और बड़ा भाई आशीष गुड़गांव में नौकरी करने लगा। बताते हैं कि आशीर्वाद के आंख की रोशनी भी कमजोर हो गई थी।

Ad

इसके कारण उसने सुरक्षा गार्ड की भी नौकरी छोड़ दी और यहां घर आकर रहने लगा। शनिवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने आशीष को फोन पर बताया। रविवार को वह घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला था और आशीर्वाद का शव जमीन पर पड़ा था। कमरे में कीड़े रेंग रहे थे और दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर एसीपी करछना सुनील सिंह, इंस्पेक्टर नैनी, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे से आशीर्वाद के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग दस दिन से आशीर्वाद बाहर नहीं निकला था और कमरे का दरवाजा खुला था। इन घटनाक्रमों को देखते हुए अभी मौत के कारण पर रहस्य बरकरार है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में भाई और पड़ोसियों से पता चला है कि युवक शराब का आदी था। 

Ad
Ad